Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

Gold-Silver Rate Today 13 August: आज सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी आई है, जिससे दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
Gold Silver Rate Today In India
आज सोने-चांदी का भावफोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Gold Silver Rate Today In India: आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल आया है। अमेरिका के नरम महंगाई आंकड़ों के बाद वैश्विक बाजारों में आई जबरदस्त तेजी से सोना सात दिनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इस तेजी ने घरेलू बाजार में भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में आई गिरावट और डॉलर में आई स्थिरता से सोने-चांदी को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। पश्चिमी एशिया और ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है। इस कूटनीतिक संकट के कारण निवेशक लगातार सोने की तरफ आकर्षित हो रहे हैं, जिससे कीमतें लगातार भाग रही हैं।

घरेलू बाजार में सोने की कीमत

घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9% शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक इसकी कीमत 1,55,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल

सोने की तरह ही आज चांदी की कीमतों में भी जोरदार तेजी देखी जा रही है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, घरेलू बाजार में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 4,000 रुपये बढ़कर 2,46,000 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक इसकी कीमत 2,55,000 रुपये प्रति किलो पर है।

देश के बड़े शहरों में ताजा रेट

देश के प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली और लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में आज सोने की कीमत 1,54,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है, जबकि चेन्नई और पटना में इसका भाव 1,54,910 रुपये है।

Gold Silver Rate Today In India
Share Market Today: सेंसेक्स 145 अंक चढ़कर 78,111 पर खुला, निफ्टी में 4 अंकों की सुस्ती

विशेषज्ञों की राय

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी का मानना है कि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट से सोने को सपोर्ट मिला है। वहीं लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि निवेशकों ने अमेरिकी महंगाई डेटा से पहले सुरक्षित निवेश के तौर पर लिवाली बढ़ाई, जिससे सोने-चांदी की कीमतें काफी बढ़ गई हैं।

भारतीय घरों में दबा है विशाल सोना

एसोचैम और वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, भारतीय परिवारों के पास लगभग 5 ट्रिलियन डॉलर यानी 415 लाख करोड़ रुपये का सोना जमा है। यह विशाल भंडार दुनिया के शीर्ष दस केंद्रीय बैंकों के कुल गोल्ड रिजर्व से भी अधिक है, जिसमें दक्षिण भारत के राज्यों, विशेषकर तमिलनाडु की हिस्सेदारी सबसे बड़ी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com