Gold-Silver Rate: बाजार खुलते ही फिसली चांदी, एक झटके में ₹27,884 गिरे भाव, सोने की कीमत ₹1.50 लाख से भी कम
Gold-Silver Rate Today: MCX पर सोना-चांदी में भारी गिरावट दर्ज की गई, COMEX पर भी दाम टूटे। चांदी 9% तक फिसली, जबकि सोना 1% से ज्यादा लुढ़क गया।
- Written By: अक्षय साहू
सोने-चांदी की कीमत में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Price 5 Feb: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट COMEX पर शुरुआत में जहां गोल्ड और सिल्वर में हल्की तेजी देखने को मिली थी, वहीं कुछ ही समय में यह तेजी बड़ी गिरावट में बदल गई।
COMEX पर सुबह सोने का भाव 5,021.40 डॉलर प्रति औंस था, जो गिरकर 4,871.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी का रेट भी सुबह 88.965 डॉलर प्रति औंस से टूटकर 75.385 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गया।
चांदी में सबसे बड़ी गिरावट
आज सबसे ज्यादा दबाव चांदी की कीमतों पर देखने को मिला। MCX पर बुधवार को चांदी 2,70,549 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, लेकिन गुरुवार को बाजार खुलते ही इसमें तेज गिरावट शुरू हो गई। ओपनिंग के कुछ देर बाद ही चांदी की कीमत 9.46 प्रतिशत तक फिसलकर 2,43,406 लाख प्रति किलो पर आ गया।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव
Gold-Silver Rate Today: आज फिर लुढ़के सोने-चांदी के दाम, जानिए आज का सोने-चांदी का भाव
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव, जानिए आज सोने-चांदी का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बदलाव, जानिए आज का ताजा भाव
सोने के भाव भी लुढ़के
चांदी के साथ-साथ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई, हालांकि यह गिरावट चांदी की तुलना में कम रही। MCX पर बाजार खुलते ही गोल्ड रेट में 2% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। सुबह करीब 9:30 बजे सोना 1.19% की गिरावट के साथ 1,51,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। बुधवार को MCX पर सोना 1,53,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें: UPI Now Pay Later सुविधा शुरू: बिना बैंक बैलेंस के भी अब कर सकेंगे पेमेंट, जानें इसके फायदे
प्रमुख शहरों में सोने के भाव
- दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
- मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड 1,54,420 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,41,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड 1,15,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,56,220 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड 1,43,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,22,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
- कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,420 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
वहीं चांदी की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी की कीमत करीब 2,46,665 रुपये रही, जबकि चेन्नई में यह लगभग 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है।
