Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रिकॉर्ड हाई के बाद सस्ता हुआ सोना…चांदी की रफ्तार भी पड़ी धीमी, चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today: गुरुवार को सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। डॉलर मजबूत और भू-राजनीतिक तनाव कम होने से निवेशकों की सेफ-हेवन मांग घटी। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु में भाव अलग-अलग हैं।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jan 22, 2026 | 11:03 AM

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gold-Silver Rate 22 Jan: गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। हाल ही में दोनों कीमती धातुओं ने रिकॉर्ड स्तर छुआ था, लेकिन अब वे नीचे आ गई हैं। ग्रीनलैंड को लेकर भू-राजनीतिक तनाव कम होने के संकेत मिलने से निवेशकों की सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की मांग में कमी आई। इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने भी सोना और चांदी की कीमतों पर दबाव डाला। लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद सोने की कीमत लगभग 1 प्रतिशत गिर गई, जबकि चांदी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गई।

स्पॉट गोल्ड 0.8% टूटकर 4,799.79 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि इससे पहले यह 4,887.82 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था। फरवरी डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.6% गिरकर 4,806.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुए। चांदी की कीमतें भी कमजोर रहीं, स्पॉट सिल्वर 0.9% गिरकर 92.38 डॉलर प्रति औंस पर रही, जबकि मंगलवार को यह 95.87 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी।

घरेलू बाजार में सोना-चांदी का रुख

सम्बंधित ख़बरें

Gold Silver Rate: चांदी के बाद सोने ने भी बिखेरी चमक, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा गोल्ड, 1.5 लाख के पार हुआ भाव

दावोस में महाराष्ट्र का डंका! पहले ही दिन में 14.5 लाख करोड़ के निवेश, मिलेगी 15 लाख नौकरियां

दावोस में MMRDA ने रचा इतिहास, 8.73 लाख करोड़ रुपए के निवेश से मुंबई बनेगा ग्लोबल हब, 9.6 लाख नौकरियां तय

महाराष्ट्र में बनेगा देश का सबसे बड़ा डेटा सेंटर, लोढ़ा ग्रुप करेगा 1.3 लाख करोड़ का महा-निवेश

देश के घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर बुधवार को मिला-जुला रुख देखा गया। एमसीएक्स गोल्ड 2,551 रुपये या 1.69% की तेजी के साथ 1,53,116 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सोने ने 1,58,475 रुपये का नया रिकॉर्ड स्तर भी छुआ। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर 7,171 रुपये या 2.22% गिरकर 3,16,501 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। चांदी ने सत्र के दौरान 3,35,521 रुपये प्रति किलोग्राम का नया हाई भी देखा। 

वहीं, गुरुवार को एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने की कीमत 1,50,557 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि एक किलो चांदी 3,11,639 पर बिक रही था। जो कल के मुकाबले 2.15 प्रतिशत कम है। 

प्रमुख शहरों में सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 1,43,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: 24 कैरेट गोल्ड 1,56,610 रुपये, 22 कैरेट 1,43,560 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • पुणे और बेंगलुरु: 24 कैरेट गोल्ड 1,56,610 रुपये, 22 कैरेट 1,43,560 रुपये प्रति 10 ग्राम।

यह भी पढ़ें: Share Market: ग्रीनलैंड तनाव कम होने से शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 827 और निफ्टी 262 अंक उछला

कीमतों में गिरावट के कारण

सोना और चांदी की गिरावट में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड पर बयान देने के बाद बढ़े भू-राजनीतिक तनाव का भी असर था। हालांकि, हालात में सुधार के संकेत मिलने के साथ-साथ ट्रंप ने टैरिफ रोकने की घोषणा की, जिससे बाजार को कुछ सुकून मिला। इसके अलावा, कीमतों में पहले ही तेजी के कारण कई निवेशक प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं। 

Gold silver rate 22 jan gold prices fall silver also down check your cities rate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2026 | 11:03 AM

Topics:  

  • 24 Carat Gold
  • Bussiness News
  • Gold price today
  • Gold-Silver Rate

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.