PM मोदी की अपील के बाद सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर, सोना ₹1.5 लाख के पार, पर चांदी के गिरे भाव
Gold-Silver Price Today: सर्राफा बाजार में पीएम मोदी की अपील का असर जारी है। 19 मई को एमसीएक्स पर जहां 10 ग्राम सोने की कीमत में उछाल आई, वहीं चांदी में गिरावट दर्ज की गई।
- Written By: अक्षय साहू
सोने की कीमत में तेजी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Rate 19 May 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद से भारतीय सर्राफा बाजार में हलचल जारी है। पीएम की अपील के बाद से लगातार सोने और चांदी की कीमतों में उथलपुथल मची हुई है। मंगलवार (19 मई) को सोने के वायदा बाजार में मजबूती देखने को मिली। जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
मल्टी एक्सटेंड कमोडिटी (MCX) पर मंगलवार को सोने की कीमतों में हल्की उछाल देखने को मिली। मंगलवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 1,59, 496 रूपए पर आ गया। जबकि चांदी के दाम में 0.71 प्रतिशत की गिरावट आई। चांदी फिलहाल 2,75,108 रुपए प्रति किलोग्राम ट्रेड कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार सोन-चांदी का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर बात करें तो कॉमेक्स पर सोने का भाव 4,570.60 डॉलर प्रति औंस पर खुला। जबकि पिछले बंद भाव 4,558 डॉलर था। शुरूआती कारोबार दौराने सोने की कीमत में कमजोरी आई और यह 4.10 डॉलर गिरकर 4,553.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, हर माह होगी समन्वय बैठक
LokOS App: लखपति दीदी अभियान को मिली नई शानदार डिजिटल ताकत, महिलाओं के लिए 18.50 करोड़ रजिस्टर तैयार
8th Pay Commission: फैमिली यूनिट फॉर्मूले से खुलेगी किस्मत, 69,000 तक होगी बेसिक सैलरी!
Gold-Silver Rate Today: आज सोने और चांदी के भाव में आया बड़ा बदलाव, जानें आज के ताजा रेट
वहीं, चांदी की बात करें तो मंगलवार को इसका वायदा भाव 78.05 डॉलर प्रति औंस पर खुला। जो पिछले बंद 77.44 डॉलर से थोड़ा ज्यादा था। हालांकि, चांदी इस बढ़त को आगे कायम नहीं रख सका और बाजार खुलने के तोड़ी देर बाद ही इसमें गिरावट देखी गई और यह 0.49 डॉलर कमजोर होकर 76.95 डॉलर प्रति औंस ट्रेड करने लगा।
प्रमुख शहरों में सोने का भाव
| शहर | 24 कैरट (₹) | 22 कैरट (₹) | 18 कैरट (₹) |
| दिल्ली | ₹1,56,370 | ₹1,43,350 | ₹1,17,320 |
| मुंबई | ₹1,55,220 | ₹1,43,200 | ₹1,17,170 |
| कोलकाता | ₹1,55,220 | ₹1,43,200 | ₹1,17,170 |
| चेन्नई | ₹1,60,910 | ₹1,47,500 | ₹1,23,100 |
| लखनऊ | ₹1,56,370 | ₹1,43,350 | ₹1,17,320 |
| पटना | ₹1,55,270 | ₹1,43,250 | ₹1,17,220 |
| जयपुर | ₹1,53,700 | ₹1,43,350 | ₹1,17,320 |
| भोपाल | ₹1,55,270 | ₹1,43,250 | ₹1,17,220 |
यह भी पढ़ें- Share Market: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75441 और निफ्टी 23675 पर खुला
निवेश को विशेषज्ञों की राय
विशेषज्ञों का मानना है कि, सोने और चांदी कीमतों में ये उथलपुथल आने वाले कुछ दिनों में लगातार देखने को मिल सकती है। ऐसे में सोने-चांदी में निवेश करने दो धारी तलवार साबित हो सकता है।
