शादियों के सीजन से पहले खरीदारों की मौज: सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट, क्या निवेश करने का यही है सही समय?
Gold-Silver Rate: भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में ₹1200 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर सोने का भाव ₹1,51,365 के स्तर पर पहुंचा, जबकि चांदी की कीमतों में भी नरमी रही।
- Written By: अक्षय साहू
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी (फाइल फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Price Today 24 April 2026: आज देश में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। सोने के दाम में करीब 10 ग्राम पर लगभग 1200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 0.26 प्रतिशत गिरकर लगभग 1,51,365 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी में भी कमजोरी देखने को मिली और यह 0.30 प्रतिशत गिरकर करीब 2,40,800 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।
भारत में सोना हमेशा से निवेश और परंपरा दोनों के लिए सबसे अहम धातु माना जाता है। गहनों की खरीदारी के साथ-साथ लोग सोने के सिक्के, बार और गोल्ड ETF में भी निवेश को सुरक्षित विकल्प मानते हैं। त्योहारों जैसे धनतेरस, अक्षय तृतीया और दिवाली पर इसकी मांग और बढ़ जाती है। वहीं शादी-ब्याह के अवसरों पर भी सोना खरीदना अनिवार्य परंपरा जैसा माना जाता है।
अर्थव्यवस्था में मंदी का माहौल
निवेश के नजरिए से सोना लंबे समय से एक मजबूत “हेज” यानी सुरक्षा कवच की तरह काम करता रहा है। जब भी अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता या मंदी का माहौल होता है, तो निवेशक सोने की ओर रुख करते हैं। इसके अलावा, जब ब्याज दरें कम होती हैं, तो सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जाती है। हालांकि अल्पकाल में इसमें उतार-चढ़ाव रहता है, लेकिन लंबी अवधि में इसका मूल्य स्थिर और मजबूत माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Zoho Corp ने लॉन्च किया स्वदेशी ‘Nathu La’ सर्वर, बिजली की लागत और खपत होगी कम
Gold-Silver Rate Today: सोने का भाव नवंबर के बाद आज सबसे सस्ता, चांदी में भी आई भारी और भयंकर गिरावट
Explainer: रिलायंस ने ट्रंप से क्यों किया घाटे का सौदा? क्या है पैसे डूबाने वाला AFR प्रोजेक्ट? इनसाइड स्टोरी
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
| शहर | 24 कैरेट सोना (₹) | 22 कैरेट सोना (₹) |
| दिल्ली | 1,53,700 | 1,40,900 |
| लखनऊ | 1,53,700 | 1,40,900 |
| मुंबई | 1,53,550 | 1,40,750 |
| कोलकाता | 1,53,550 | 1,40,750 |
| बेंगलुरु | 1,53,550 | 1,40,750 |
| हैदराबाद | 1,53,550 | 1,40,750 |
| चेन्नई | 1,55,010 | 1,42,090 |
यह भी पढ़ें- Share Market में हाहाकार! सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, $106 के पार पहुंचा कच्चा तेल
चांदी में भी गिरावट जारी
चांदी की कीमत की बात करें तो देश में आज लगभग 100 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई। औसतन चांदी 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम और 259.90 रुपये प्रति ग्राम पर ट्रेड कर रही है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में कीमतें लगभग समान हैं, जबकि चेन्नई में यह बढ़कर करीब 2,69,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।
