सोने-चांदी में भारी गिरावट, एक झटके में ₹2,600 टूटा गोल्ड, सिल्वर ₹4,200 हुआ सस्ता, चेक करें ताजा भाव

Gold-Silver Rate: सोमवार को MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में करीब 2% तक गिरावट आई। मुनाफावसूली, कमजोर वैश्विक संकेत और ऊंची बॉन्ड यील्ड ने कीमतों पर दबाव बढ़ाया।
Gold-Silver Price drop
सोने-चांदी की कीमत में गिरावट(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gold-Silver Price Today 31 August 2026: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है। सोमवार (31 अगस्त) को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में करीब 2% तक की तेज गिरावट देखने को मिली। कमजोर वैश्विक संकेतों और हालिया तेजी के बाद निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली ने कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ाया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना शुरुआती कारोबार में ₹2,600 से अधिक टूटकर ₹1,53,640 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसी तरह सितंबर डिलीवरी वाली चांदी करीब ₹4,200 गिरकर ₹2,32,501 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

घरेलू बाजार में सोने का भाव  

घरेलू बाजार में सोने की कीमत की बात करें, तो आज साफ तौर पर गिरावट नजर आई है। 24 कैरेट सोना ₹1,470 की गिरावट के साथ ₹1,56,770 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,350 घटकर ₹1,43,700 प्रति 10 ग्राम हो गई है।

इसी तरह, 18 कैरेट सोना भी ₹830 की गिरावट के साथ ₹1,17,850 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह ₹2,55,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर स्थिर बनी हुई है।

अचानक क्यों गिरे सोने-चांदी के दाम

घरेलू बाजार में इस गिरावट की प्रमुख वजह वैश्विक बाजारों में आई कमजोरी मानी जा रही है। अमेरिका के जैक्सन होल सिंपोजियम में फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वार्श के अपेक्षाकृत सख्त रुख ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। वार्श ने संकेत दिया कि अगर महंगाई फेड के 2% लक्ष्य की ओर पर्याप्त तेजी से नहीं घटती है, तो अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर विचार कर सकता है।

ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी के संकेत से अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी आई। आमतौर पर ऊंची बॉन्ड यील्ड सोने जैसे गैर-ब्याज देने वाले निवेशों को कम आकर्षक बनाती है। इसका सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ा। वैश्विक स्तर पर अमेरिकी सोना दिसंबर वायदा पिछले दो कारोबारी सत्रों में करीब 4% गिरकर 4,476.85 प्रति डॉल ट्रॉय औंस पर आ गया। हालांकि, अगस्त में अब तक इसमें लगभग 10% की तेजी बनी हुई है।

Gold-Silver Price drop
रक्षाबंधन पर सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, MCX पर गोल्ड 1,000 और चांदी 1,600 रुपये टूटी

अमेरिका में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची

इसके अलावा, अमेरिका में महंगाई के लगातार ऊंचे स्तर ने भी बाजार की चिंता बढ़ाई है। जुलाई में पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (PCE) इंडेक्स सालाना आधार पर 3.7% बढ़ा, जो फेड के 2% लक्ष्य से काफी ऊपर है। यही कारण है कि बाजार अब अमेरिकी मौद्रिक नीति के अगले कदमों पर करीबी नजर रख रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com