Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gold-Silver Today: गिरावट के बाद गोल्ड-सिल्वर में लौटी बहार, सोना ₹1.49 लाख के पार, चांदी भी हुआ महंगा

Gold-Silver Rate: 30 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आया। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और फेडरल रिजर्व के फैसले के बीच MCX पर सोना ₹1.49 लाख के पार पहुंच गया।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Apr 30, 2026 | 10:16 AM

लगातार गिरावट के सोने-चांदी की कीमतों में तेजी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gold-Silver Price Today 30 April 2026: गुरुवार (30 अप्रैल) सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली। MCX सोना जून फ्यूचर्स 0.25% बढ़कर ₹1,49,420 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए, जबकि MCX चांदी जुलाई फ्यूचर्स 0.71% बढ़कर ₹2,39,950 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

सोने-चांदी की कीमतों में आई इस तेजी की प्रमुख वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा पॉलिसी रेट को स्थिर रखने के बाद आई वैल्यू बाइंग रही। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतें चार साल के उच्च स्तर के करीब पहुंचने से इस तेजी पर कुछ हद तक रोक भी लगी, क्योंकि इससे महंगाई बढ़ने और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम होने का डर बना।

कीमती धातुओं में तेजी क्यों आई?

अमेरिकी डॉलर में कमजोरी ने सोने और चांदी की कीमतों को सपोर्ट दिया, क्योंकि इससे अन्य मुद्राओं के निवेशकों के लिए ये धातुएं सस्ती हो जाती हैं और मांग बढ़ती है। हालांकि, व्यापक आर्थिक परिदृश्य अब भी जटिल बना हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

Gold-Silver खरीदने का सुनहरा मौका…₹27,000 सस्ता हुआ सोना, चांदी भी रिकॉर्ड हाई से ₹1.49 लाख फिसला

MOIL CMD नियुक्ति विवाद: 370 करोड़ के घोटाले के आरोपी विश्वनाथ सुरेश की कुर्सी खतरे में, हाई कोर्ट में सुनवाई

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी…औंधे मुंह गिरा गोल्ड, चेक करें आपके शहर का लेटेस्ट रेट

One Nation, One KYC: अब बार-बार केवाईसी की झंझट खत्म, सरकार ला रही ‘पोर्टेबल केवाईसी’ व्यवस्था

ब्रेंट क्रूड $119–$120 प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है, जो हाल के वर्षों के उच्च स्तरों में से एक है। तेल की कीमतों में यह उछाल अमेरिका-ईरान तनाव और मिडिल ईस्ट में सप्लाई बाधित होने की आशंकाओं से जुड़ा है।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

इस बीच, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते अमेरिकी डॉलर और 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड में मजबूती आई। यूएस बॉन्ड यील्ड 0.25% बढ़कर 4.43% पर पहुंच गई, जबकि डॉलर इंडेक्स भी मजबूत हुआ। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड $120 प्रति बैरल के पार निकल गया, जो जून 2022 के बाद का उच्चतम स्तर है।

लगातार गिरावट के बाद चांदी में संभला

पिछले सत्र में एक महीने के निचले स्तर पर आने के बाद गुरुवार को भारत में चांदी की कीमतों में सुधार देखा गया। कमजोर अमेरिकी डॉलर ने कीमती धातुओं को सहारा दिया, लेकिन महंगे तेल के कारण बढ़ती महंगाई की आशंकाओं ने तेजी को सीमित रखा। MCX पर चांदी करीब 1% बढ़कर ₹2,35,102 प्रति किलोग्राम पर पहुंची, जबकि सोना 0.3% बढ़कर ₹1,49,526 प्रति 10 ग्राम रहा।

यह भी पढ़ें- Share Market Crash: शेयर मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स 922 और निफ्टी 302 अंक गिरा, निवेशक हुए परेशान

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट चांदी 1% बढ़कर $72.18 प्रति औंस पर पहुंच गई। अन्य कीमती धातुओं में भी तेजी रही प्लैटिनम 1.7% चढ़कर $1,911 और पैलेडियम 0.9% बढ़कर $1,470.40 पर पहुंच गया। सोना भी पिछले सत्र की गिरावट से उबरते हुए 0.6% बढ़कर $4,566.73 प्रति औंस पर पहुंचा, जबकि यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.4% बढ़कर $4,578.50 पर रहे।

Gold silver price today 30 april 2026 mcx rates crude oil impact

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 30, 2026 | 10:15 AM

Topics:  

  • Busienss News
  • Gold
  • Gold Price Today
  • Gold-Silver Rate
  • MCX Gold Rate

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.