Gold-Silver Today: लाल हुआ सर्राफा बाजार, औंधे मुंह गिरा सोना, रिकॉर्ड हाई से 1.32 लाख सस्ता हुआ सिल्वर
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज 21 अप्रैल को गिरावट! MCX पर सोना ₹1,53,927 और चांदी ₹2,50,846 के स्तर पर खुली। वैश्विक तनावों के बीच जानें आपके शहर के ताजा भाव।
- Written By: अक्षय साहू
सोने-चांदी की कीमत में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Price Today 21 April 2026: आज 21 अप्रैल को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई और यह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कमजोर शुरुआत के साथ खुला। सोना मामूली गिरावट के साथ 1,53,927 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी के दामों में भी गिरावट देखने को मिली। चांदी 1,699 रुपये टूटकर 2,50,846 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। गोल्ड 0.32% फिसलकर 4,812 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 1.35% की गिरावट के साथ 78.96 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हो रही है।
भारत के प्रमुख शहरों में सोने के दाम
| शहर | 24 कैरेट सोना (₹) | 22 कैरेट सोना (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,55,430 | 1,42,490 |
| मुंबई | 1,55,280 | 1,42,340 |
| कोलकाता | 1,55,280 | 1,42,340 |
| बेंगलुरू | 1,55,280 | 1,42,340 |
| हैदराबाद | 1,55,280 | 1,42,340 |
| पटना | 1,55,430 | 1,42,340 |
चांदी में कीमतों में गिरावट
चांदी की कीमतें दो दिन स्थिर रहने के बाद अब हल्की गिरावट में हैं। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,74,900 रुपये प्रति किलो पर है, जबकि चेन्नई में यह 2,79,900 रुपये प्रति किलो पर सबसे महंगी बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 3497 रुपये की भारी गिरावट, चांदी भी 8641 रुपये लुढ़की, जानें ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: सोने की कीमतों में उछाल, सोना 1,49,600 और चांदी 2,30,000 के पार, जानें आज का ताज़ा भाव
Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी, जानें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानें ताजा रेट
सोने-चांदी में गिरावट को लेकर विशेषज्ञों की राय
विशेषज्ञों के अनुसार, सोना आमतौर पर महंगाई से बचाव का सुरक्षित विकल्प माना जाता है, लेकिन ऊंची ब्याज दरों में इसकी मांग घट जाती है क्योंकि इसमें कोई नियमित रिटर्न नहीं मिलता। मिडिल ईस्ट तनाव के चलते महंगाई का दबाव बना हुआ है, जिससे वैश्विक ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं और सोने की मांग प्रभावित हो सकती है। साथ ही डॉलर की मजबूती ने भी सोने की कीमतों पर दबाव डाला है।
यह भी पढ़ें- Share Market Rises: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीद से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 408 अंक चढ़ा
भारत में भले ही फिजिकल डिमांड कमजोर है क्योंकि ऊंची कीमतों पर खरीदारी घट रही है, लेकिन निवेश के तौर पर मांग मजबूत बनी हुई है, खासकर एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETF) के जरिए। इससे साफ है कि निवेशक अब पारंपरिक खरीदारी की बजाय वित्तीय विकल्पों की ओर अधिक रुख कर रहे हैं।
