Gold-Silver Rate: सर्राफा बाजार में लौटी रौनक, चांदी 2.45 लाख रुपये किलो के पार, सोने ने भी मारी छलांग

Gold-Silver Rate Today: अमेरिका-ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर तनाव का असर सर्राफा बाजार पर दिखा। सोमवार को चांदी में तेजी आई, जबकि सोने की कीमतों में मिला-जुला रुख रहा।
 gold silver price today
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Gold-Silver Rate Today 10 August: अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अभी भी तनाव बना हुआ है। इसी सीधा असर घरेलू सर्राफा बाजार में भी देखने को मिल रहा है। सोमावार को सोने-चांदी की कीमतों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। 10 अगस्त को सोने की कीमतें मिली-जुली रहीं, 24-कैरेट और 22-कैरेट सोने के रेट में बड़े शहरों में थोड़ी गिरावट देखी गई। इस बीच, घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें बढ़ीं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना सोना 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,52,575 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, सिल्वर फ्यूचर्स उसी समय लगभग 1.43% बढ़कर 2,34,779 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था। वहीं घरेलू सर्राफा बाजार  सोमवार को 24K सोने की कीमत 1,51,970 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि 22K सोने की कीमत 1,39,300 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव

gold silver price
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमत (AI जनरेटेड इमेज)

चांदी की कीमतों में आई तेजी

घरेलू सर्राफा में चांदी का भाव 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक महीने में सिल्वर 999 फाइन की कीमत में करीब 4.34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पिछले एक साल में इसमें 100 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है। सूचीबद्ध शहरों में चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का भाव सबसे ज्यादा रहा।

आज सोने की कीमतों पर क्यों पड़ा दबाव?

सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। पिछले कारोबारी सत्र में सोना करीब सात सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया था, जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी। इसके अलावा, निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर अगले कदम के संकेतों के लिए आने वाले अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों पर भी बनी हुई है।

स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.5 फीसदी गिरकर 4,322.28 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 4,381.60 डॉलर पर रहा।

 gold silver price today
Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी, जानिए आपके शहर में सोने-चांदी का भाव

ईरान-अमेरिका तनाव पर भी बाजार की नजर

भू-राजनीतिक घटनाक्रम भी सोने की कीमतों को प्रभावित करने वाला अहम फैक्टर बना हुआ है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि तेहरान फिलहाल अमेरिका के साथ सीधे तौर पर बातचीत नहीं कर रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com