Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट! एक हफ्ते में इतना गिरा भाव, जानें अब क्या है ताजा रेट
Gold And Silver: इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली है। सोना और चांदी का दाम क्रमश: 5,158.70 डॉलर प्रति औंस और 84.311 डॉलर प्रति औंस था।
- Written By: मनोज आर्या
सोने-चांदी का भाव, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Gold And Silver Price Update: सोने और चांदी की कीमत में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली है, जिससे सोने का दाम 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.60 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, सोने का दाम 346 रुपए कम होकर 1,58,751 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि एक हफ्ते इसी दिन 1,59,097 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
वहीं, 22 कैरेट सोने का दाम 1,45,733 रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,45,416 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,19,063 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि एक हफ्ते 1,19,323 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
चांदी की कीमतों का हाल
चांदी का भाव 5,977 रुपये घटकर 2,60,723 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,66,700 रुपये प्रति किलो था। हाजिर बाजार में 24 कैरेट के सोने ने 1 मार्च को 1,66,800 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 6 मार्च को 1,58,751 रुपए प्रति 10 ग्राम का रहा। चांदी ने 2 मार्च को 2,89,848 रुपये प्रति किलो का उच्चतम भाव छुआ। वहीं, न्यूनतम भाव 5 मार्च को 2,57,800 रुपये प्रति किलो का देखा गया।
सम्बंधित ख़बरें
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग पर आया अपडेट; क्या जल्द बढ़ने वाली है सैलरी?
Indo-MIM IPO: निवेशक हुए फिदा, अंतिम दिन 4 गुणा से ज्यादा सब्सक्राइब; जानें कितना पहुंचा लेटेस्ट GMP
Share Market: सावन से पहले शेयर मार्केट में लौटी हरियाली, 600 अंक उछला सेंसेक्स; मालामाल हुए निवेशक
Gold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! हफ्ते के पहले दिन फिर घटे दाम, जानिए अपने शहर का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट
इस हफ्ते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली है। सोना और चांदी का दाम क्रमश: 5,158.70 डॉलर प्रति औंस और 84.311 डॉलर प्रति औंस था, जो कि एक हफ्ते पहले क्रमश: 5,247.90 डॉलर प्रति औंस और 93.291 डॉलर प्रति औंस था। सोने और चांदी की कीमत में इस हफ्ते कमजोरी की वजह डॉलर इडेक्स में मजबूती को माना जा रहा है। इस दौरान डॉलर इंडेक्स 98.98 पर बंद हुआ, जो कि इस साल के अब तक के सबसे उच्चतम स्तरों में से एक है।
यह भी पढ़ें: Stock Market Outlook: इजरायल-ईरान युद्ध का दवाब, सोमवार को कैसी रहेगी मार्केट की चाल; जानें एक्सपर्ट की राय
भविष्य का आर्थिक अनुमान
आर्थिक विश्लेषकों के अनुसार जब तक अंतरराष्ट्रीय सीमा विवाद और तनाव कम नहीं होते, तब तक कीमती धातुओं के भाव ऊंचे बने रहेंगे। जेपी मॉर्गन जैसी बड़ी संस्थाओं के भविष्यवाणियों ने सोने के बाजार में लंबी अवधि के निवेशकों के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया है। आने वाले हफ्तों में वैश्विक घटनाक्रम और अमेरिकी ब्याज दरें घरेलू बाजार में सोने और चांदी की दिशा तय करने में मुख्य भूमिका निभाएंगी।
