ऑल टाइम हाई पर पहुंची सोने की कीमत (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Gold Silver Rate: चांदी के बाद सोने ने भी बिखेरी चमक, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा गोल्ड, 1.5 लाख के पार हुआ भाव

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतें बुधवार, 21 जनवरी को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। अमेरिका-यूरोप ट्रेड तनाव, डॉलर कमजोरी और मजबूत मांग से सोना ₹1,55,886 और सिल्वर ₹3,25,903 पर ट्रेड।

अक्षय साहू

Gold-Silver Price on 21 Jan: आज बुधवार, 21 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। सुबह एमसीएक्स पर सोने के दाम लगभग 2.70% बढ़कर एक नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गए। इस उछाल के पीछे अमेरिका और यूरोप के बीच बढ़ती व्यापारिक अनिश्चितताएं, डॉलर की कमजोरी और घरेलू रिटेल मांग को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

एमसीएक्स पर फरवरी वायदा सोना ₹1,57,464  प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, मार्च वायदा में एक किलो चांदी कीमत 0.51% बढ़कर ₹3,25,326 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सुबह 5 फरवरी एक्सपायरी वाला सोना ₹1,55,886 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद स्तर से लगभग ₹5,320 की तेजी दर्शाता है। इसी समय 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर ₹3,32,950 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया, जिसमें पिछले दिन के मुकाबले लगभग ₹2,200 का उछाल देखा गया।

घरेलू बाजार में सोने-चांदी हाल

वायदा बाजार में गोल्ड और सिल्वर दोनों ही तेजी पर हैं। शुरुआती कारोबार में सोना ₹1,57,464 और सिल्वर ₹3,32,950  के उच्च स्तर तक पहुंच गया। इस तेजी के पीछे वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की बढ़ती चिंता मुख्य कारण हैं। अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापारिक तनाव के बढ़ने की खबरों ने निवेशकों को सोने और चांदी की ओर आकर्षित किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूरोपीय संसद जुलाई में हुए अमेरिकी व्यापार समझौते की मंजूरी रोक सकती है। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को हासिल करने के अपने इरादे से पीछे नहीं हटने की बात कही है।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने-चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है। मंगलवार देर शाम कॉमेक्स पर गोल्ड $4,748.30 प्रति औंस और सिल्वर $94.160 प्रति औंस पर था, जबकि बुधवार को गोल्ड $4,787.40 और सिल्वर $94.890 प्रति औंस पर पहुंच गया। एमसीएक्स पर 21 जनवरी को सोना ₹3,23,200 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,50,560 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां