Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोने-चांदी की कीमतों में दिखा US-वेनेजुएला जंग का असर, 1.5 फीसदी महंगा हुआ गोल्ड, देखें लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price: 5 जनवरी 2026 को सोने की कीमत 158 रुपये बढ़कर 13,740 रुपये प्रति ग्राम हो गई, जबकि चांदी में 1 किलो के दामों में 6,000 रुपये की तेजी आई।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jan 05, 2026 | 11:16 AM

सोने-चांदी की कीमतों में उछाल (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने और चांदी के दामों में पिछले कुछ महीनों से उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आज, 5 जनवरी 2026 (सोमवार), सोने के दामों में तेजी आई है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 158 रुपये बढ़कर 13,740 रुपये प्रति ग्राम हो गई है, जबकि कल यह 13,582 रुपये प्रति ग्राम थी। वहीं, 1 किलो चांदी के दाम में करीब 6,000 रुपये की वृद्धि देखने को मिल रही है।

एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार को सोने का भाव 1,35,752 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,36,599 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। आज सोमवार को कारोबार की शुरुआत में दोनों मेटल्स की कीमतों में और तेजी देखने को मिल रही है।

लगातार बढ़ रही सोने की कीमतें

भारत में सोने की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,35,810 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट सोने का भाव 1,24,490 रुपये प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,01,860 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है।

सम्बंधित ख़बरें

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, ट्रंप के टैरिफ और ईरान संकट से बढ़ा सर्राफा बाजार

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी, 1.5 लाख के पार हुआ गोल्ड, सिल्वर 3,000 रूपये महंगा

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी, 203 रुपये महंगा हुआ गोल्ड, सिल्वर भी उछला

AI से नौकरियां खत्म होंगी या मिलेंगी? CEA अनंत नागेश्वरन की चेतावनी, बोले- वक्त रहते संभल जाओ; वरना…

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बिगड़ते हालात और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए सोने और चांदी के दामों में आगे और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, इस वृद्धि का असर खासतौर पर आम जनता और छोटे व्यापारियों पर पड़ सकता है, क्योंकि आगामी शादी सीजन में बढ़ती कीमतों के कारण गहनों की खरीदारी पर प्रभाव पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: निफ्टी के रिकॉर्ड हाई के बीच विदेशी ब्रोकरेज की चेतावनी, क्या 2026 में थम जाएगी बाजार की रफ्तार?

प्रमुख शहरों में आज का भाव

  • दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,35,960 रुपये प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट सोने का 1,24,640 रुपये प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट सोने का 1,02,010 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। 
  • मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,35,810 रुपये प्रति दस ग्राम है। 
  • इंदौर में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,24,540 रुपये प्रति दस ग्राम  है।
  • पटना में 18 कैरेट सोने का भाव 1,01,910 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया है। 
  • इसके अलावा, दिल्ली, मुंबई, पटना और इंदौर में चांदी का भाव 2,40,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

Gold price 1 5 percent increase us venezuela conflict effect

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 05, 2026 | 11:02 AM

Topics:  

  • Business News Updates
  • Gold price today

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.