- Hindi News »
- Business »
- Gold And Silver Rate Update For 5 June 2025
रिकॉर्ड कीमतों पर पहुंची चांदी की चमक, महंगी हो गई सोने की खनक
चौथे ट्रेड सेशन में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। इस बढ़त के साथ चांदी के दामों ने रिकॉर्ड लेवल पार कर लिया है। आज चांदी की कीमतों में 2,000 रुपये तक उछाल आया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

गोल्ड एंड सिल्वर (सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव आया है। आज के कारोबार में चांदी की कीमतों में 2000 रुपये का उछाल आया है। जिसके बाद चांदी की कीमत उछलकर 1,04,100 रुपये प्रति किलोग्राम के हाई लेवल पर पहुंच गई हैं। मजबूत ग्लोबल संकेतों के अनुरुप गोल्ड की कीमतों में भी 430 रुपये का उछाल आया है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ द्वारा ये जानकारी दी गई है।
गोल्ड और सिल्वर में लगातार चौथे सेशन में मजबूती रही। स्थानीय बाजारों में चांदी 2,000 रुपये उछलकर 1,04,100 रुपये प्रति किलोग्राम सभी करों सहित के नई हाईट पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि है कि घरेलू बाजार में चांदी की कीमत नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। इस तेजी को हाई इंडस्ट्रियल डिमांड, इंफ्लेशन रिस्क से बचाव के रुख और सीमित वैश्विक आपूर्ति आदि से समर्थन मिला।
इससे पहले, 19 मार्च को चांदी ने अपने पिछले ऑल टाइम हाई 1,03,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची थी। सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला गोल्ड 430 रुपये बढ़कर सभी करों सहित 99,690 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला गोल्ड गुरूवार को 400 रुपये बढ़कर सभी करों सहित 99,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
क्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी ने कहा है कि डॉलर में कमजोर रुख और शुल्क को लेकर अनिश्चितता तथा अमेरिकी ऋण चिंताओं के बीच सिक्योर इंवेस्टमेंट की डिमांड में वृद्धि के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई। ग्लोबल लेवल पर सोना 3,395 डॉलर प्रति औंस से ऊपर चला गया, जबकि एमसीएक्स पर सोना 98,450 रुपये से ऊपर रहा।
शुक्रवार को होगी MPC समीक्षा, रेपो रेट में कटौती को लेकर आएगा फैसला
त्रिवेदी ने कहा कि ग्लोबल लेवल पर तनाव और ग्लोबल ट्रेड को लेकर जारी अनिश्चितता के कारण सर्राफा क्षेत्र में व्यापक धारणा सकारात्मक बनी हुई है। इस बीच, इंटरनेशनल मार्केट में हाजिर सोना 21.58 डॉलर प्रति औंस या 0.64 प्रतिशत बढ़कर 3,393.93 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसके अलावा, विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी करीब चार प्रतिशत बढ़कर 35.80 डॉलर प्रति औंस पर रही।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Gold and silver rate update for 5 june 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
May 23, 2026 | 06:30 PMIndian Navy: भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई, जानें पूरा प्रॉसेस
May 23, 2026 | 06:28 PMजब एक अप्सरा ने खत्म कर दिया दो शक्तिशाली असुरों का आतंक, तिलोत्तमा की कहानी सुन चौंक जाएंगे आप
May 23, 2026 | 06:27 PMSummer Drink Recipe: क्या आपने ट्राई की केरल की पॉपुलर कुलुक्की शरबत? नोट करें रेसिपी
May 23, 2026 | 06:27 PMBakrid Fashion 2026: बकरीद पर इन एक्ट्रेस से ले सकती हैं इंस्पिरेशन, पहन कर आप भी ढाएंगी कयामत
May 23, 2026 | 06:25 PMCBSE ने जारी किया फेक अलर्ट, 2026 बोर्ड कॉपी री-इवैल्यूएशन रद्द होने की खबर निकली झूठी
May 23, 2026 | 06:22 PMमंत्री संजय शिरसाट का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, कहा वे हमेशा सपनों की दुनिया में रहते हैं
May 23, 2026 | 06:15 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM













