-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Gold And Silver Rate Update For 23 July 2025
4000 रुपये महंगी हुई चांदी, सोने के भाव में भी 1000 रुपये का आया उछाल
- Written By: अपूर्वा नायक
आज भारतीय शेयर बाजार के साथ ही Gold And Silver Rate में भारी उछाल देखने के लिए मिला है। आज Gold Rate में 1000 रुपये और Silver Prices में 4000 रुपये का उछाल देखने के लिए मिला हैं।

सोने और चांदी की कीमतें (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Gold And Silver Rate: शेयर बाजार में तेजी और स्टॉकिस्ट की तेजी से लिवाली के कारण बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली में सिल्वर के रेट्स में 4,000 रुपये का उछाल देखने के लिए मिला है और इस बढ़त के साथ सिल्वर आज 1,18,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड लेवल पर ट्रे़ड कर रही है।
इसके साथ ही गोल्ड के रेट में भी 1,000 रुपये का उछाल आया है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 परसेंट प्योरिटी वाले गोल्ड में भी 1,000 रुपये की तेजी देखी गई है, जिसके बाद आज का गोल्ड का रेट सभी टैक्स के साथ 1,01,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।
गोल्ड रेट में आया इतने रुपये का उछाल?
पिछले ट्रेड सेशन में गोल्ड का रेट 1,00,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। बुधवार को 99.5 परसेंट प्योरिटी वाले गोल्ड में भी 900 रुपये की तेजी देखी गई है, जिसके बाद आज का गोल्ड का रेट सभी टैक्स के साथ 1,00,450 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। पिछले ट्रेड सेशन में यह 99,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
Top 10 Richest People in Bihar 2026: ये हैं बिहार के 10 सबसे अमीर लोग, नेट वर्थ कितनी? तस्वीरों में देखें
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में फिर से आई गिरावट, जानिए आज के लेटेस्ट रेट्स
Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर मार्केट में बंपर तेजी, 700 अंक उछला सेंसेक्स: निफ्टी में रॉकेट की रफ्तार
फिर लगेगा महंगाई का झटका, ईरान पर अमेरिकी हमले से होर्मुज में बढ़ा संकट; तेल और गैस की कीमतों पर ज्यादा असर
मार्केट एक्सपर्ट्स की क्या हैं राय?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा है कि ग्लोबल अनिश्चितताओं के बढ़ने के साथ सोने की डिमांड बनी हुई है। इसका मुख्य कारण 1 अगस्त की टाइमलिमिट से पहले ट्रेड एग्रीमेंट होने की घटती संभावनाएं हैं। गांधी ने कहा कि इस अनिश्चितता ने मार्केट की चिंता बढ़ा दी है जिससे सिक्योर इंवेस्टमेंट की ओर रुझान बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी डॉलर में समग्र कमजोरी से भी गोल्ड और सिल्वर को सपोर्ट मिल रहा है।
दिल्ली में आज गोल्ड का रेट कितना है?
देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सिल्वर 3,000 रुपये बढ़कर 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। पिछले 3 सेशन में इसमें 7,500 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त हुई थी। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि सिल्वर में तेजी का मौजूदा रुझान मुख्य रूप से इंडस्ट्रियल डिमांड से प्रेरित है।
इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सितंबर सप्लाई के लिए चांदी वायदा 896 रुपये यानी 0.77 प्रतिशत बढ़कर 1,16,551 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त सप्लाई के लिए सोना वायदा 24 रुपये गिरकर 1,00,305 डॉलर प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
ये भी पढ़ें :- ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा सोना, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड; देखें आज कितना बढ़ा भाव
ग्लोबल लेवल पर, हाजिर सोना 0.26 प्रतिशत गिरकर 3,422.87 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध उपाध्यक्ष और विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा कि इंवेस्टर्स अमेरिका, ब्रिटेन और यूरो क्षेत्र से मैन्यूफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के पीएमआई आंकड़ों का इंतजार करेंगे। इससे आने वाले समय में सर्राफा कीमतों की दिशा के बारे में संकेत मिलेंगे। विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 0.26 प्रतिशत बढ़कर 39.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Gold and silver rate update for 23 july 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हिमाचल में बारिश का कहर! कुल्लू में दरारें और भूस्खलन का डर, मौसम के चलते जेपी नड्डा का दौरा टला
Jul 11, 2026 | 09:51 AMAlpha VS Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ के आगे दोनों फिल्मों ने टेके घुटने, कमाई में कौन निकला आगे?
Jul 11, 2026 | 09:50 AMशिक्षा विभाग अलर्ट: स्कूल से बाहर बच्चों की तलाश शुरू, वर्धा में 15 से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष सर्वे
Jul 11, 2026 | 09:47 AMAfghan Refugees Pakistan: पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों पर सख्ती, 11 जुलाई से होगी गिरफ्तारी
Jul 11, 2026 | 09:45 AMआतंकियों की अब खैर नहीं! भारत और न्यूजीलैंड ने मिलाया हाथ, साइबर सुरक्षा पर भी बड़ा फैसला
Jul 11, 2026 | 09:42 AMशरद पवार-एकनाथ शिंदे मुलाकात पर विवाद: सुप्रिया सुले बोलीं- ‘प्याले में तूफान’, राजनीतिक मतलब न निकाला जाए
Jul 11, 2026 | 09:39 AMनाती की जान का डर और गुप्तधन का झांसा; यवतमाल में सेवानिवृत्त कर्मचारी से ₹3.75 लाख ठगने वाला भोंदूबाबा बेनकाब
Jul 11, 2026 | 09:34 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














