Gold Silver Rate: इंटरनेशनल मार्केट में गिरावट के कारण गिरा सोने का दाम, रिकॉर्ड लेवल से नीचे आयी चांदी
गुरुवार के दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने के लिए मिली है। इतना ही नहीं आज के दिन चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से भी नीचे आ गई है। आज 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला गोल्ड 150 रुपये नीचे गिरकर 99,800 रुपये पर बंद हुआ।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Jun 19, 2025 | 07:29 PM
सोने और चांदी की कीमतें (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गोल्ड रेट में 150 रुपये की गिरावट आयी है। इस गिरावट के बाद गोल्ड रेट 1,00,560 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है।
पिछले ट्रेड सेशन में 99.9 प्रतिशत प्यूरिटी वाला गोल्ड 1,00,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। गुरुवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला गोल्ड 150 रुपये की गिरावट के साथ 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
इसके अलावा, सिल्वर रेट भी रिकॉर्ड लेवल से 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। बुधवार को सिल्वर का रेट 1,08,200 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था। ग्लोबल लेवल पर, हाजिर गोल्ड हल्की गिरावट के साथ 3,365.90 डॉलर प्रति औंस रह गया।
बुधवार को फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को पूर्वानुमान के अनुसार जैसे का वैसा रखा है और अमेरिकी मौद्रिक नीति दृष्टिकोण के लिए अपने आर्थिक अनुमानों को संशोधित किया। गुरुवार को ‘जूनटीन्थ’ के उपलक्ष्य में अमेरिकी मार्केट और बैंक बंद रहेंगे।
कोटक सिक्योरिटीज में एवीपी-जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा है कि फेडरल रिजर्व के द्वारा इंटरेस्ट रेट को 4.25 से 4.50 प्रतिशत पर बिना किसी बदलाव के रखने के फैसले के बाद अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण गोल्ड रेट 3,390 डॉलर प्रति औंस से नीचे चली गईं।
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जिंस और मुद्रा जतिन त्रिवेदी के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत रुख पर बाजार के रिएक्शन के कारण गोल्ड रेट में उतार-चढ़ाव रहा, जिसने तत्काल रेपो रेट में कटौती नहीं करने का संकेत दिया। त्रिवेदी ने कहा कि फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख के बाद, ईरान और इजरायल के बीच चल रहा भू-राजनीतिक तनाव गोल्ड को सिक्योरिटी प्रदान करता है। हाजिर चांदी 1 प्रतिशत गिरकर 36.37 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Gold and silver rate update for 19 june 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jun 19, 2025 | 07:29 PM
