- Hindi News »
- Business »
- Gold And Silver Rate Update 3 July 2025
450 रुपये महंगा हो गया सोना, चांदी हुई 1000 रुपये मजबूत
गुरुवार के दिन सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने के लिए मिला है। स्टॉकिस्ट की लगातार लिवाली के कारण गोल्ड और सिल्वर रेट के कारण देश की राजधानी दिल्ली में ये दोनों धातुएं महंगी हो गई हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

गोल्ड एंड सिल्वर (सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : स्टॉकिस्ट की लगातार लिवाली के चलते गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा मार्केट में गोल्ड का दाम 450 रुपये महंगा हो गया है और इस बढ़त के साथ गोल्ड रेट 99,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है।
बुधवार यानी कल 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले गोल्ड का रेट 99,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला गोल्ड 400 रुपये बढ़कर सभी करों के साथ 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले ट्रेड सेशन में गोल्ड का रेट 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
सिल्वर का दाम भी गुरुवार को 1,000 रुपये बढ़कर सभी टैक्स मिलाकर 1,05,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। पिछले सेशन में सिल्वर 1,04,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई था। मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष-जिंस राहुल कलंत्री ने कहा है कि डॉलर इंडेक्स के 3.5 साल के नए निचले स्तर पर आने तथा अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के 2 महीने के निचले स्तर पर आने के बाद गोल्ड और सिल्वर में तेजी जारी रही।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Price: गुड फ्राइडे पर सोना-चांदी हुआ सस्ता, 3500 टूटा गोल्ड, सिल्वर 9000 रूपये फिसला
अब चुटकियों में फाइल होगा ITR! इनकम टैक्स विभाग ने लॉन्च की नई वेबसाइट, AI असिस्टेंट करेगा मदद
रुपये में ऐतिहासिक उछाल, 12 साल की सबसे बड़ी तेजी के साथ 2% चढ़ा रुपया; RBI के इस फैसले ने बदला खेल
Share Market: गिरावट के बाद जोरदार कमबैक! लो लेवल से 1,800 अंक सुधरा सेंसेक्स, निवेशकों की लौटी रौनक
कलंत्री ने कहा है कि इसके अलावा, 9 जुलाई को अमेरिकी ट्रेड टैरिफ की टाइम लिमिट के बारे में चिंताओं ने भी इसे और सहारा दिया। अगर समय रहते ट्रेड एग्रीमेंट को अंतिम रूप नहीं दिया जाता है, तो रेसीप्रोकल टैरिफ ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट में अस्थिरता को बढ़ावा दे सकते हैं, जो सर्राफा कीमतों के लिए मददगार होगा।
Indian Economy के लिए आयी गुड न्यूज, ग्रोथ रेट 6.4 से 6.7 प्रतिशत रहने की उम्मीद
ग्लोबल मोर्चे पर, हाजिर गोल्ड 8.21 डॉलर या 0.24 प्रतिशत घटकर 3,348.89 डॉलर प्रति औंस रह गया। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष, शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी ने कहा है कि निवेशकों को आज दिन में जारी होने वाले अहम अमेरिकी मैक्रो इकोनॉमिक डेटा का इंतजार रहेगा, जिसमें गैर-कृषि पेरोल यानी एनएफपी और बेरोजगारी के आंकड़े शामिल हैं, जो भविष्य में फेडरल रिजर्व के ब्याज दर को लेकर रुख और सर्राफा कीमतों को नई दिशा दे सकते हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Gold and silver rate update 3 july 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पालघर जिला परिषद में नाबालिग से छेड़छाड़, छात्रा ने अधिकारी को जड़ा थप्पड़, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज
Apr 03, 2026 | 02:39 PMगाड़ी की सर्विस हुई महंगी, मिडिल क्लास की जेब पर पड़ा युद्ध का सीधा असर
Apr 03, 2026 | 02:35 PMबेंगलुरु घूमने आए विदेशी का ‘कन्फेशन’ वायरल, भारत को लेकर कही ये बड़ी बात
Apr 03, 2026 | 02:31 PMमहाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! वसुमना पंत बनीं चंद्रपुर की जिलाधिकारी, नागपुर NMC में ‘अंकित’ की एंट्री
Apr 03, 2026 | 02:30 PMPune में मसाज सेंटर पर छापा: देह व्यापार रैकेट का खुलासा, दो युवतियां मुक्त
Apr 03, 2026 | 02:30 PMनागपुर में स्विमिंग पूल में 13 साल के तौफीक की डूबने से मौत, क्या रसूखदारों के दबाव में दबाया जा रहा मामला?
Apr 03, 2026 | 02:23 PMमराठवाड़ा में पेराई अंतिम चरण में, 1.21 करोड़ मीट्रिक टन गन्ने की पेराई; 15 दिनों में सत्र समाप्ति की संभावना
Apr 03, 2026 | 02:23 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














