Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ग्लोबल शेयर बाजार में भारी उथल पुथल, दर्ज की गई 57 साल की सबसे बड़ी गिरावट

चीन में कच्चे तेल की डिमांड कम होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों पर इसका असर हुआ है। जिसके कारण ग्लोबल बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Aug 05, 2024 | 05:14 PM

ग्लोबल स्टॉक मार्केट क्रैश ( सौजन्य : सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : सोमवार को शेयर बाजार के खुलते ही हाहाकार मच गया था। दूसरे दिन भी घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। शेयर बाजार के मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर तेजी से नीचे गिरे है। सबसे ज्यादा नुकसान सरकारी कंपनियों के शेयरों को हुआ है।

भारतीय शेयर बाजार में आए इस बदलाव के पीछे का कारण ग्लोबल शेयर बाजार को बताया जा रहा है। भारतीय अर्थव्यवस्था काफी मजबूत है, लेकिन बाकी देशों की अर्थव्यवस्था के कारण ग्लोबल शेयर बाजार में हाहाकार मचा है। इस बदलाव ने भारतीय शेयर बाजार की भी तस्वीर बदल कर रख दी है।

अमेरिकी शेयर बाजार में तबाही

आपको बता दें कि सबसे ज्यादा गिरावट अमेरिकी शेयर बाजार में देखने को मिल रही है। इसके बाद दूसरे स्थान पर जापान है, जिसके शेयर बाजार की स्थिति डगमगाती हुई नजर आ रही है। इस तबाही का सबसे ज्यादा असर ताइवान पर होता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले 57 साल बाद ऐसा हुआ है कि ताइवान का बेंचमार्क इंडेक्स ताइपे इतने निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। ताइपे में 8.4 फीसदी की भारी गिरावट देखी गई है। साल 1967 के बाद से अब तक की ये सबसे बड़ी गिरावट है।

सम्बंधित ख़बरें

रिलायंस के शेयरों में हाहाकार! 14 दिन में निवेशकों का 1.4 लाख करोड़ स्वाहा, क्या अब डूब जाएगा पैसा?

Share Market: युद्ध की आहट से सहमा शेयर बाजार, लाल निशान में बंद हुआ निफ्टी-सेंसेक्स; निवेशकों का बुरा हाल

भारत के लिए क्यों बेहद महत्वपूर्ण है शक्सगाम वैली? चीन से तनाव में पाकिस्तान का रोल भी जानें

चीन ने चल दी बड़ी चाल…अमेरिका के पड़ोसी को बताया अपना जिगरी यार, डोनाल्ड ट्रंप की नींद हराम

जापान का शेयर बाजार भी हुआ क्रेश

आपको बता दें कि जापान के शेयर बाजार निक्केई में भारी गिरावट देखने को मिली है। इस शेयर बाजार में 12 प्रतिशत की भारी गिरावट देखने को मिली है, जिसने अपने पिछले 37 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1987 के बाद से अब तक सबसे खराब प्रदर्शन इस शेयर बाजार ने आज किया है। इसके असर के कारण जापान के केंद्रीय बैंक बैंक ऑफ जापान ने करीब 14 साल बाद अपनी ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है।

साउथ कोरिया के बाजार की भी दयनीय परिस्थिति

आपको बता दें कि साउथ कोरिया के शेयर बाजार में लोअर सर्किट लगा हुआ है, जिससे पता चला है कि ये 2001 के बाद दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार का सबसे बुरा दिन रहा है। बताया जा रहा है कि ऐसा होने के पीछे का कारण चीन है। चीन के बाजारों में डिमांड घटती हुई नजर आ रही है, जिसके कारण ग्लोबल बाजार मे मंदी बढ़ती दिख रही है। चीन में कच्चे तेल की डिमांड में भारी गिरावट देखने को मिली है, जिसके कारण कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट दर्ज हुई है।

 

Global share market crash affects on indian share market

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2024 | 05:14 PM

Topics:  

  • China
  • Japan
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.