-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Gautam Adanis Adani Energy Solutions Net Profit Increased By 80 Percentage
महाकुंभ में बांटा प्रसाद और कंपनी को हो गया दोगुने से ज्यादा का लाभ, अदाणी को मिला अच्छे कर्मों का फल
- Written By: अपूर्वा नायक
कुछ दिनों पहले ही गौतम अदाणी अपनी पत्नी, दोनों बेटे और पोती के साथ प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ का हिस्सा बने थे। गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत की जल्द ही शादी होने वाली है।

गौतम अदाणी (सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : देश के दिग्गज बिजनेसमैन और अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के लिए महाकुंभ में दान-पुण्य करना काफी शुभ साबित हो रहा है। इस दान का सीधा असर उनकी कंपनी को होता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि गुरूवार को उनकी कंपनी के अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के नतीजे सामने आए है। इस तिमाही नतीजों के आधार पर ये पता चला है कि कंपनी का मुनाफा 80 प्रतिशत तक बढ़ गया है।
आपको जानकारी दे कि पिछले कुछ दिनों पहले ही गौतम अदाणी अपनी पत्नी, दोनों बेटे और पोती के साथ प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ का हिस्सा बने थे। गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत की जल्द ही शादी होने वाली है।
कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 80 प्रतिशत बढ़ा
गौतम अदाणी की कंपनी अदाणी एनर्जी सोल्यूशंस का अक्टूबर से दिसंबर महीने की तिमाही के कंसोलिडेटेड प्रॉफिट में तकरीबन 80 प्रतिशत बढ़कर 625.30 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि पिछले साल यानी 2023 की इसी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 348.25 करोड़ रुपये तक रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुंभ 2025 से चमकी प्रयागराज की अर्थव्यवस्था: जीडीडीपी 28.9% बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में 27% का उछाल
Adani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Adani Group Investment: अदाणी ग्रुप ने हार्ड इंफ्रास्ट्रक्चर में किया 1.5 लाख करोड़ का बड़ा निवेश
हम झुके नहीं, हम रुके नहीं… एजीएम 2026 में विरोधियों पर जमकर बरसे गौतम अदाणी, किया ये बड़ा ऐलान
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
इस तिमाही में अदाणी एनर्जी सोल्यूशंस की कुल कमाई 6,000.39 करोड़ रुपये तक रही है। ये इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,824.42 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने अपनी कमाई और प्रॉफिट को बढ़ने का सबसे बड़ा कारण इस तिमाही में नए कॉन्ट्रैक्ट के मिलने को बताया जा रहा है।
परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचे थे अदाणी
गौतम अदाणी पिछले मंगलवार को ही अपने पूरे परिवार के साथ महाकुंभ में शामिल होने पहुंचे थे। वे उनकी पत्नी प्रीति अदाणी, बड़े बेटे करण अदाणी, बड़ी बहू परिधि, छोटे बेटे जीत अदाणी और पोती कावेरी के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे थे। अदाणी फैमिली ने महाकुंभ में इस्कॉन के साथ मिलकर हर दिन 1 लाख लोगों को मुफ्त भोजन कराने का और 1 करोड़ धार्मिक पुस्तक बांटने का संकल्प लिया है। अपने प्रयागराज दौरे के समय गौतम अदाणी भक्तों के लिए पूरियां तलते हुए और पत्नी के साथ प्रसाद बांटते हुए नजर आए थे। साथ में अदाणी की पत्नी प्रीति और बहू परिधि भी इस मौके पर मटर छिलते हुए दिखी थी।
Gautam adanis adani energy solutions net profit increased by 80 percentage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुरैना में बेटे के अपहरण का मास्टरमाइंड निकला पिता, दोस्तों के साथ की रेकी फिर दिया वारदात को अंजाम
Jul 16, 2026 | 11:53 AMपेट्रोल-डीजल और ATF पर मोदी सरकार ने बढ़ाया टैक्स, जानिए अब आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
Jul 16, 2026 | 11:51 AMवारकरियों के लिए नासिक एसटी का बड़ा तोहफा: पंढरपुर यात्रा के लिए 20 से 30 जुलाई तक चलेंगी 300 विशेष बसें
Jul 16, 2026 | 11:50 AMखाते में 1500 आए या 3000 रुपए? लाडकी बहिन योजना को लेकर बड़ा अपडेट, यहां जानें क्या है पूरी बात
Jul 16, 2026 | 11:49 AMमहाकुंभ 2025 से चमकी प्रयागराज की अर्थव्यवस्था: जीडीडीपी 28.9% बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में 27% का उछाल
Jul 16, 2026 | 11:47 AMMaharashtra MPSC Exam 2026: छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार, ऑफलाइन आयोजित होंगी एमपीएससी परीक्षाएं
Jul 16, 2026 | 11:44 AMमुंबई-पुणे रेल यात्रियों को राहत: 9 दिन बाद दूसरी लाइन शुरू, आज से पटरी पर डेक्कन क्वीन
Jul 16, 2026 | 11:44 AMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM













