गंगा में लगायी डुबकी और लग गई अदाणी की लॉटरी, शेयर में आयी थी गिरावट
अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी एनर्जी सोल्यूशंस लिमिटेड ने कहा है कि ये अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को 4.5 सालों में पूरा करने का टारगेट सेट करके रखा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
गौतम अदाणी (सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : भारत के सबसे बड़े दिग्गज बिजनेसमैन गौतम अदाणी ने कल ही प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन पहुंचे। महाकुंभ पहुंचकर गौतम अदाणी ने लोगों को खुद अपने हाथों से खाना बनाकर खिलाया और आज ही अदाणी ग्रुप को इस अच्छे काम का फल मिलता हुआ दिख रहा है। अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी एनर्जी सोल्यूशंस लिमिटेड यानी एईएसएल को 25,000 करोड़ रुपये की कीमत का भादला-फतेहपुर एचवीडीसी प्रोजेक्ट मिल गया है।
आपको बता दें कि ये अदाणी ग्रुप को मिला अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। एईएसएल ने मंगलवार को शेयर बाजार को ये जानकारी दी है कि वे इस प्रोजेक्ट के माध्यम से 6 गीगावॉट रिन्यूऐबेल एनर्जी को उत्तरी भारत के अलग-अलग सेंटरों तक पहुंचाने का काम करने वाली है।
शेयर मार्केट को दी जानकारी
कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि राजस्थान के भादला और उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के बीच प्रस्तावित प्रोजेक्ट के मिलने के बाद कंपनी की ऑर्डरबुक बढ़कर 54,761 करोड़ रुपये तक हो गई है। अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी एनर्जी सोल्यूशंस लिमिटेड ने कहा है कि ये अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को 4.5 सालों में पूरा करने का टारगेट सेट करके रखा है। एईएसएल ने ये प्रोजेक्ट शुल्क-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली यानी टीबीसीबी के अंतर्गत हासिल किया। हालांकि कंपनी को ये डील 20 जनवरी 2025 को ही मिल गयी थी, लेकिन कंपनी ने मंगलवार को शेयर मार्केट में ये जानकारी दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Adani Group Investment: अदाणी ग्रुप ने हार्ड इंफ्रास्ट्रक्चर में किया 1.5 लाख करोड़ का बड़ा निवेश
हम झुके नहीं, हम रुके नहीं… एजीएम 2026 में विरोधियों पर जमकर बरसे गौतम अदाणी, किया ये बड़ा ऐलान
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Gautam Adani ने मारी लंबी छलांग, 100 अरब डॉलर के पार होकर बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ा
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
अदाणी सोल्यूशंस के शेयर गिरे
मंगलवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद में ये प्रोजेक्ट से संबंधित जानकारी सामने आयी है। वैसे अदाणी एनर्जी सोल्यूशंस के शेयरों में मामूली गिरावट आयी है। शेयर बाजार बंद होने के बाद बीएसई पर कंपनी का शोयर 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 813.35 रुपये पर क्लोज हुआ है। हालांकि कंपनी का शेयर बड़ी तेजी के साथ 819.95 रुपये पर खुला हुआ था और बिजनेस सेशन के दौरान 826 रुपये पर आ गया था। इसके बाद मार्केट में गिरावट आने के बाद कंपनी का शेयर 803.20 रुपये पर भी पहुंच गया था। बुधवार को कंपनी के शेयरों का क्या हाल रहने वाला है ये देखने लायक होगा।
