SEBI के पूर्व चेयरपर्सन गैस परिवहन मामले में जल्द लेंगे एक्शन, एकाधिकार होगा खत्म
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड यानी पीएनजीआरबी ने एक आदेश में कहा कि आठ सदस्यीय समिति को प्राकृतिक गैस के परिवहन और विपणन में शामिल इकाइयों को विभाजित करने और जहां जरूरी हो, शहरी गैस खुदरा विक्रेताओं के एकाधिकार को खत्म करने पर अपनी सिफारिशें देने के लिए कहा गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
गेल इंडिया (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : सेबी के पूर्व चेयरमैन अजय त्यागी ने गैस परिवहन के बारे में बड़ा फैसला लेने पर विचार किया है। अजय त्यागी जल्द ही पेट्रोलियम सेक्टर के नियामक प्राकृतिक गैस के परिवहन और विपणन तथा शहरी गैस की खुदरा बिक्री में शामिल कंपनियों के एकाधिकार को खत्म के लिए एक समिति गठन की है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड यानी पीएनजीआरबी ने एक आदेश में कहा कि आठ सदस्यीय समिति को प्राकृतिक गैस के परिवहन और विपणन में शामिल इकाइयों को विभाजित करने और जहां जरूरी हो, शहरी गैस खुदरा विक्रेताओं के एकाधिकार को खत्म करने पर अपनी सिफारिशें देने के लिए कहा गया है। समिति को तीन महीने में अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
बाजार पर दबदबा
परिपक्व बाजारों में ऊर्जा बुनियादी ढांचे को एक सामान्य वाहक सिद्धांत पर संचालित किया जाता है जो तीसरे पक्ष को पहुंच देता है। सरकार ने कुछ साल पहले सरकारी स्वामित्व वाली गैस कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड को विभाजित करने पर विचार किया था, जिसमें इसके पाइपलाइन कारोबार को एक अलग इकाई बनाकर रणनीतिक निवेशकों को बेचने का विकल्प शामिल था। ऐसा विचार इसलिए किया गया, क्योंकि गेल के पास देश के पाइपलाइन नेटवर्क का दो-तिहाई से अधिक हिस्सा है, जिससे बाजार पर इसका दबदबा है।
सम्बंधित ख़बरें
बाजार में कोहराम के बीच SEBI चीफ की बड़ी सलाह, घबराहट में न बेचें अपने शेयर; समझें क्यों जरूरी है धैर्य
प्रतिभूति बाजार ईमानदारी और पारदर्शिता की मजबूत नींव पर चले यह हमारी साझा जिम्मेदारी : सेबी चेयरमैन
डेरिवेटिव ट्रेडिंग में होंगे बड़े बदलाव, सेबी ने बनाया प्लान; इससे निवेशकों को कितना लाभ?
नए नियमों की नहीं, सख्त निगरानी की जरूरत; जेन स्ट्रीट मामले पर बोले सेबी चीफ
बिना किसी स्पष्टीकरण के छोड़ दिया
गेल देश की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस विपणन फर्म भी है और उपयोगकर्ता अक्सर शिकायत करते हैं कि उन्हें अपने ईंधन के परिवहन के लिए कंपनी के पाइपलाइन नेटवर्क तक पहुंच नहीं मिल पाती है। गैस परिवहन और गैस विपणन के दो कामों के कारण एक ही इकाई से उत्पन्न संघर्ष को हल करने के लिए गेल को विभाजित करने पर विचार किया गया था। लेकिन बिना किसी स्पष्टीकरण के इस योजना को छोड़ दिया गया।
समिति का गठन
इसी तरह कई शहरों में गैस परिचालकों के पास वाहनों के लिए सीएनजी और खाना पकाने के लिए घरेलू रसोई गैस (पीएनजी) की आपूर्ति में एकाधिकार है। यदि कोई तीसरा पक्ष ईंधन की आपूर्ति करना चाहता है, तो उसके पास पाइपलाइन के अपने नेटवर्क तक पहुंच नहीं है। अब पीएनजीआरबी ने प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने और गैस परिवहन और वितरण व्यवसायों में समान अवसर देने के लिए समिति का गठन किया है। नियामक ने 10 सितंबर के अपने आदेश में कहा कि 2006 का पीएनजीआरबी अधिनियम, प्राकृतिक गैस विपणन और परिवहन से संबंधित गतिविधियों को अलग करने के लिए बाध्य करता है। हालांकि, यह उद्देश्य अभी तक हासिल नहीं हुआ है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
