अडानी को पछाड़ अंबानी बने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति, देखें टॉप 10 लिस्ट
फोर्ब्स इंडिया फोर्ब्स का भारतीय संस्करण है, जिसका प्रबंधन रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाली मीडिया समूह नेटवर्क 18 द्वारा किया जाता है।
- Written By: अपूर्वा नायक
फोर्ब्स इंडिया ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : हमारे मन में हमेशा ये सवाल रहता ही है कि आखिर भारत में सबसे अमीर व्यक्ति कौन है? इस सवाल का जवाब देने के लिए मशहूर कंपनी फोर्ब्स हर साल एक सूची जारी करती है, जिससे इस सवाल का आसानी से जवाब पाया जा सकता है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले देश के दिग्गज बिजनेसमैन गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर आदमी हुआ करते थे, लेकिन लोकसभा चुनाव नतीजों में अडानी ग्रुप की कंपनियों को झटका लगने के बाद अडानी पहले पायदान से फिसलकर दूसरे पायदान पर आ चुके है। अडानी ग्रुप को शेयर बाजार में एक ही दिन में 31 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, हालांकि अडानी ग्रुप इस झटके से उभर चुका है। वहीं फोर्ब्स की भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की जा चुकी है। आइए जानते हैं कौन किस स्थान पर है।
नंबर वन और नंबर टू
फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार, आज की तारीख में भारत के सबसे अमीर इंसान रिलायंस ग्रुप के मुकेश अंबानी हैं। रिलायंस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 110.9 अरब डॉलर बतायी जा रही है। वहीं अडानी ग्रुप के गौतम अडानी 77.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर है।
सम्बंधित ख़बरें
Dhirubhai Ambani Death Anniversary: जेब में 500 लेकर आए मुंबई, ऐसे खड़ी की देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस
Adani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Adani Group Investment: अदाणी ग्रुप ने हार्ड इंफ्रास्ट्रक्चर में किया 1.5 लाख करोड़ का बड़ा निवेश
हम झुके नहीं, हम रुके नहीं… एजीएम 2026 में विरोधियों पर जमकर बरसे गौतम अदाणी, किया ये बड़ा ऐलान
जिंदल ग्रुप तीसरे स्थान पर
फोर्ब्स की इस सूची में जेएसडब्ल्यू ग्रुप की सावित्री जिंदल तीसरे पायदान पर है। उनकी नेटवर्थ 36 अरब डॉलर है। कई दिग्गज कारोबारियों को पीछे छोड़ते हुए सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला बनी है।
चौथे और पांचवें स्थान पर
एचसीएल इंटरप्राइजेज के मालिक शिव नादर इस सूची में चौथे स्थान पर है। उनकी कुल संपत्ति 30.7 अरब डॉलर है। फार्मास्यूटिकल कंपनी सन फार्मा के दिलीप सांघवी ने 5 वें स्थान पर अपनी जगह बनायी है। इनकी नेट वर्थ 23.9 अरब डॉलर है। गौरतलब है कि सन फार्मा देश की पहली फार्मास्यूटिकल कंपनी है जिसने 5 अरब डॉलर की वैल्यूएशन हासिल की है।
टॉप 10 में इनका समावेश
फोर्ब्स द्वारा जारी इस सूची में कोरोना काल में वैक्सीन बना कर लोगों की जान बचाने वाले कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सायरस पूनावाला 21.3 अरब डॉलर नेट वर्थ के साथ 6 वें स्थान पर है। आदित्य बिरला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला 7 वें स्थान पर है, जिनकी कुल संपत्ति 20.9 अरब डॉलर है। वहीं 8 वें स्थान पर राधाकिशन दमानी है जो 20.6 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक है। इस सूची में 9 वें स्थान पर कुशल पाल सिंह है, जिनकी कुल आय 17.3 अरब डॉलर है। मित्तल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के लक्ष्मी मित्तल 16.3 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ इस सूची में 10 वें स्थान पर है।
