Indian Economy : भारतीय इकोनॉमी के लिए आ रही है गुड न्यूज, ईवाई ने जारी किया अनुमान
नए वित्त वर्ष की शुरुआत में जारी यह रिपोर्ट साफ इशारा देती है कि इंडियन इकोनॉमी के पास मजबूत विकास का अवसर तो है, लेकिन इसके लिए सही नीतिगत फैसलों और अलर्ट मैनेजमेंट की जरूरत होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
इंडियन इकोनॉमी (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरूआत होने जा रही है। साल की शुरूआत से पहले ही ईवाई इंडिया ने इंडियन इकोनॉमी के लिए एक बेहद अच्छी खुशखबरी दी है। ईवाई इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था का ग्रोथ रेट 6.5 प्रतिशत की रफ्तार तक बढ़ सकती है। हालांकि साथ में ये भी कहा जा रहा है कि ये तभी संभव हो पाएगा, जब सरकार पैसे के उपयोग को लेकर सही फैसला लेंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में देश की इकोनॉमी ने 6.4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की थी। ये आंकड़ा राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय यानी एनएसओ के द्वारा पिछले महीने जारी संशोधित अनुमानों से थोड़ा कम है, जिसमें वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 6.5 प्रतिशत की ग्रोथ का अनुमान लगाया गया था। एक्सपर्ट्स की राय है कि इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए प्राइवेट कंज्पशन और सरकारी इंवेस्टमेंट दोनों को बढ़ावा देना होगा।
क्या है रिपोर्ट में ?
ईवाई की रिपोर्ट में कुछ मुख्य चैलेंजेस की ओर ध्यान दिलाया गया है। पिछले कुछ समय से प्राइवेट सेक्टर के इंवेस्टमेंट में कमी देखने के लिए मिल रही है। जिसके कारण वित्त मंत्रालय ने हाल ही में इंडस्ट्री वर्ल्ड से इंवेस्टमेंट बढ़ाने की अपील की थी। इसके अलावा, सरकार को हेल्थ और एजुकेशन जैसे जरूरी सेक्टरों में भी खर्च बढ़ाने की जरूरत होगी। रिपोर्ट के अनुसार, एजुकेशन पर खर्च को वर्तमान के 4.6 प्रतिशत से बढ़ाकर साल 2048 तक जीडीपी का 6.5 प्रतिशत करना होगा, जबकि हेल्थ एक्सपेंस को 3.8 प्रतिशत तक ले जाना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Elon Musk Net Worth: एलन मस्क को खरबपति बनने के तुरंत बाद लगा 53,298 करोड़ का बड़ा झटका
यशवंत सिन्हा का पुणे में बड़ा दावा; देश की वास्तविक विकास दर 7.7% नहीं सिर्फ 2.7%, सरकारी आंकड़े भ्रामक
RBI Big Move: अब बैंक ग्राहकों पर नहीं थोप सकेंगे बीमा और निवेश योजनाएं, जानिए कब से लागू होगा नियम
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, जानिए आज के ताजा भाव
युवाओं पर है भरोसा
ईवाई इंडिया के मुख्य नीति सलाहकार डीके श्रीवास्तव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि भारत की युवा जनरेशन देश के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है। उनके अनुसार, कामकाजी उम्र की बढ़ती आबादी विकास, एम्पॉलयमेंट, सेविंग्स और इंवेस्टमेंट का एक पॉजिटिव साइकल शुरू कर सकती है। लेकिन इसके लिए हमें हेल्थ, एजुकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर पर्याप्त इंवेस्टमेंट सुनिश्चित करना होगा।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
मजबूत होगी इंडियन इकोनॉमी
नए वित्त वर्ष की शुरुआत में जारी यह रिपोर्ट साफ इशारा देती है कि इंडियन इकोनॉमी के पास मजबूत विकास का अवसर तो है, लेकिन इसके लिए सही नीतिगत फैसलों और अलर्ट मैनेजमेंट की जरूरत होगी। अब देखना यह है कि सरकार और इंडस्ट्रियल वर्ल्ड इन चुनौतियों से कैसे निपटते हैं और क्या वे इस साल 6.5 फीसदी की ग्रोथ रेट हासिल कर पाते हैं।
