-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Eternal Share Price Surged Sharply Stocks Jumped Up To 15 Percent
Zomato के शेयरों में तूफानी तेजी, ऑल टाईम हाई का बनाया रिकॉर्ड; ये है असली वजह
- Written By: मनोज आर्या
Zomato Share: इटर्नल ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिसमें कंपनी के नेट प्रॉफिट में 90 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की है, जिससे उसकी इनकम घटकर 25 करोड़ रुपये रह गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर
Eternal Share Price: फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी इटर्नल लिमिटेड (पूर्व में जोमैटो) के शेयरों ने मंगलवार, 22 जुलाई को शुरुआती कारोबार में एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए हाई लेवल पर पहुंच गए। इससे पहले सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजे सामने आने के बाद कंपनी के शेयरों में सात प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई थी।
इटर्नल ने वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल 90 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की, जिससे उसकी कमाई एक साल पहले के 253 करोड़ रुपये से घटकर 25 करोड़ रुपये रह गई। मुनाफे में गिरावट के बावजूद, इसी अवधि में रेवेन्यू साल-दर-साल 70 प्रतिशत बढ़कर 7,167 करोड़ रुपये हो गया है।
11 प्रतिशत उछला इटर्नल का शेयर
सुबह 09.40 बजे, कंपनी के शेयर एनएसई पर 11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 311.25 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। ब्लिंकिट ने पहली तिमाही में 2,400 करोड़ रुपये का रेवेन्यू बनाया, जो ज़ोमैटो के फूड डिलीवरी के कमाई 2,261 करोड़ से ज्यादा था। इस तिमाही के लिए कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA 115 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 35 प्रतिशत कम है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी की हुई मजबूत शुरुआत
औद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान
Adani Group Investment: अदाणी ग्रुप ने हार्ड इंफ्रास्ट्रक्चर में किया 1.5 लाख करोड़ का बड़ा निवेश
Explainer: शिप रीसाइक्लिंग का किंग बना भारत, जानिए कैसे समुद्र का कबाड़ बना देश के लिए ‘सोना’ जितना कीमती?
पांच महीने के हाई लेवल पर स्टॉक
पिछले सत्र में मैनजेमेंट की पॉजिटिव कमेंट ने इटर्नल के शेयर को पांच महीने के हाई लेवल पर पहुंचा दिया। कंपनी ने कहा कि ब्लिंकिट का नेट ऑर्डर वैल्यू (NOV) पहली बार जोमैटो से आगे निकल गया। सीएफओ अक्षंत गोयल ने कहा कि हमारे B2C ऑपरेशनल अब वार्षिक NOV में लगभग 10 बिलियन डॉलर तक पहुंच गए हैं, जिसमें क्विक कॉमर्स का योगदान लगभग आधा है।
ब्रोकरेज फर्म ने दी खरीदारी की सलाह
कंपनी का नेट प्रॉफिट बिजनेस में 90 प्रतिशत तक गिर जाने के बावजूद, कई ब्रोकरेज फर्म इटर्नल के शेयरों पर आशावादी बने रहे। अंतर्राष्ट्रीय ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ ने कंपनी के लिए अपने दृष्टिकोण को ‘BUY’ कर दिया है और लक्ष्य मूल्य बढ़ाकर 400 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि पहली तिमाही का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, लेकिन मैनेजमेंट की ओर से आया बयान उल्लेखनीय रूप से सकारात्मक रहीं।
ये भी पढ़ें: इधर गिरा रिलायंस का शेयर, उधर हिल गई अंबानी की कुर्सी; अब कितना रह गया नेटवर्थ
फूड डिलीवरी सेक्टर ग्रोथ की धीमी रफ्तार
बता दें कि विकास दर मज़बूत बनी हुई है और प्रतिस्पर्धी दबाव कम होने से मार्जिन परिदृश्य में सुधार हुआ है। हालांकि फूड डिलीवरी सेक्टर में ग्रोथ धीमी रही है, कंपनी की मैनेजमेंट को उम्मीद है कि अल्पकालिक मार्जिन सीमित दायरे में रहेंगे और इसमें तेज़ी आएगी।
Eternal share price surged sharply stocks jumped up to 15 percent
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुनिया परमाणु खतरे से बच गई… ईरान के खिलाफ ट्रंप के सर्मथन में उतरे NATO प्रमुख मार्क रूटे, जानें क्या कहा?
Jun 25, 2026 | 09:42 AMमुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, पहली ही बारिश में डूबी ‘मायानगरी’; 1914 करोड़ खर्च के दावे भी हुए फेल
Jun 25, 2026 | 09:42 AMShare Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी की हुई मजबूत शुरुआत
Jun 25, 2026 | 09:41 AMखंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में घर वापसी: आजाद पठान ने अपनाया सनातन धर्म, अजय कश्यप रखा नया नाम
Jun 25, 2026 | 09:39 AMवर्धा में सामान्य से कम बारिश: किसानो में बढ़ी चिंता, अगले 5 दिन लगातार बारिश का अनुमान
Jun 25, 2026 | 09:37 AMNavabharat Nishanebaaz: वैन्स की जिंदगी की अजब कहानी एक भारतीय, एक पाकिस्तानी
Jun 25, 2026 | 09:25 AM90% करोड़पति… तो 31% के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए राज्यसभा सांसदों को लेकर क्या कहती है ADR रिपोर्ट?
Jun 25, 2026 | 09:24 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM













