EPFO Alert: 15 फरवरी तक पीएफ से जुड़ा ये काम निपटाएं कर्मचारी, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और बैंक खाते को आधार से जोड़ने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 निर्धारित की है। पहले यह डेडलाइन 15 जनवरी थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया है।
- Written By: मनोज आर्या
ईपीएफओ (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और बैंक खाते को आधार से जोड़ने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 निर्धारित की है। पहले यह डेडलाइन 15 जनवरी थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया है। यदि कोई कर्मचारी इस निर्धारित समय सीमा तक अपने UAN को सक्रिय नहीं करता है और उसे आधार से लिंक नहीं करता है, तो उसे भविष्य में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
EPFO द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जो कर्मचारी 15 फरवरी तक अपना UAN सक्रिय नहीं करेंगे, वे रोजगार आधारित प्रोत्साहन योजना (Employment Linked Incentive- ELI Scheme) का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इस योजना की घोषणा केंद्रीय बजट 2024-2025 में की गई थी। सरकार ने यह अनिवार्य किया है कि इस योजना के तहत लाभ पाने के लिए सभी पात्र कर्मचारियों को अपना UAN सक्रिय करना होगा और उसे आधार और बैंक खाते से जोड़ना होगा।
शिकायतों को कम करना इसका मकसद
पीएफ प्रोफाइल में अब आप बेहद आसानी से अपनी पर्सनल जानकारी एडिट या अपडेट कर सकते हैं। इसमें नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, राष्ट्रीयता, माता-पिता का नाम, मैरिज स्टेटस, जीवनसाथी का नाम, एंट्री और एजिट की डेट और अन्य जानकारी शामिल की गई है। यहां इस बात का जरूर ध्यान दें कि ये सुविधा केवल उन्हीं कस्टमर्स को मिल पाएगी, जिनका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) आधार से वेरीफाई है। इस प्रोसेस का मकसद शिकायतों को कम करना और पेंडिंग रिक्वेस्ट को तेजी से निपटाना है। इससे पहले बदलाव के लिए नियोक्ता से वेरीफाई की आवश्यकता होती थी, जिसमें करीब 28 दिन का समय लगता था।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO का बड़ा बदलाव, अब सालों पुराने PF खाते से भी मिलेगा पैसा, टेंशन खत्म करेगा नया E-PRAAPTI Portal
EPFO अपडेट: अब ATM और UPI से निकालें PF का पैसा, 5 लाख तक के क्लेम होंगे ऑटो-सेटल
EPFO: नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी! अब एक क्लिक में निकलेगा PF का पैसा, UPI से प्रोसेस हुआ बेहद आसान
EPFO पेंशन बढ़ोतरी पर सरकार का संसद में जवाब- अभी नहीं बढ़ेगी न्यूनतम पेंशन राशि
मालूम हो कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की Employment Linked Incentive (ELI) स्कीम के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। ईपीएफओ ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (Universal Account Number (UAN)) को एक्टिवेट करने और बैंक अकाउंट को आधार से जोड़ने की समय सीमा बढ़ा दी है।
UAN कैसे एक्टिवेट करें?
आप अपना UAN एक्टिवेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए निम्न स्टेप का पालन करें
- सबसे पहले EPFO की वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद सर्विसेज सेक्शन में For Employees पर क्लिक करें।
- फिर Member UAN Online Service OCS OTCP पर क्लिक करें।
- तत्पश्चात अब Activate UAN पर क्लिक करें।
- 12 डिजिट वाला UAN और आधार नंबर, नाम, जन्म तिथि, आधार लिंक मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड को भरें।
- Get Authorization Pin पर क्लिक करने के बाद ओटीपी भरकर सबमिट करें।
- इसके बाद आपका UAN एक्टिवेट हो जाएगा।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें!
अंतिम समय सीमा
15 फरवरी 2025 तक कर्मचारियों और कंपनियों के पास यह अंतिम मौका है कि वह अपने UAN और बैंक खाते को आधार से लिंक कर लें, ताकि ELI स्कीम का लाभ मिल सके।
