1 अप्रैल से बेंगलुरु में रहना होगा और भी महंगा, प्रॉपटी टैक्स के अलावा चुकाने होंगे ये एक्स्ट्रा चार्ज; सरकार ने दी मंजूरी
बेंगलुरु में पहले से ही प्रॉपर्टी टैक्स के एक हिस्से के रूप में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (SWM) का चार्ज वसूला जाता है। इससे जुटाई गई रकम का इस्तेमाल सार्वजनिक स्थानों के रखरखाव के लिए किया जाता है।
- Written By: मनोज आर्या
प्रॉपर्टी टैक्स ( प्रतीकात्मक तस्वीर )
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रहना 1 अप्रैल से और महंगा होने जा रहा है। अब पहले से लगने वाले प्रॉपर्टी टैक्स बिल पर 1 अप्रैल से डोमेस्टिक वेस्ट कलेक्शन और डिस्पोजल चार्ज भी लगने वाला है। कचरे के निपटान के लिए यूजर फीस को कर्नाटक सरकार की तरफ से मंजूरी दे दी गई है। बेंगलुरु सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड (BSWML) ने पिछले साल नवंबर में इस शुल्क का प्रस्ताव रखा था, जिसे उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की अध्यक्षता वाले शहरी विकास विभाग ने मंजूरी दे दी है।
इस फीस में हर रोज लोगों के घरों से कचरा उठाए जाने और फिर उसे डिस्पोज किए जाने का खर्च शामिल है। बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, BSWML के लगाए गए अनुमान के मुताबिक इस यूजर फीस से सालाना 600 करोड़ रुपये तक की कमाई होगी।
प्रॉपर्टी की साइज के आधार पर फीस स्ट्रक्चर
प्रॉपर्टी की साइज के आधार पर इस फीस स्ट्रक्चर के छह स्लैब हैं। 600 स्क्वॉयर फीट की बिल्डिंग को हर महीने 10 रुपये देने होंगे, जबकि 4,000 स्क्वॉयर फीट या उससे बड़ी प्रॉपर्टी के लिए हर महीने 400 रुपये तक की फीस देनी होगी। मान लीजिए कि 30×40 स्क्वॉयर फीट की जगह पर बनी तीन मंजिला इमारत पर महीने की 150 रुपये की फीस लगाई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
SEBI New Rules: एआईएफ नियमों में बड़ा बदलाव, फंड लॉन्च करना हुआ आसान; जानें क्या है नया ‘फास्ट-ट्रैक’ नियम
Bank Holidays May 2026: मई में छुट्टियों की भरमार! 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट
Share Market: तेल की आग में झुलसा शेयर बाजार, 582 अंक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में 180 अंकों की गिरावट
8th Pay Commission: नए वेतन आयोग पर बड़ी खबर, सरकार ने 31 मई तक बढ़ाई ये डेडलाइन; आपकी सैलरी पर क्या असर?
इसी तरह से कई बड़े-बड़े अपार्टमेंट या कमर्शियल बिल्डिंग ऐसे होते हैं, जहां हर रोज इकट्ठा खूब सारा कूड़ा निकाला जाता है। अगर ये किसी वेस्ट प्रॉसेसिंग एजेंसी की मदद नहीं लेते हैं, तो इस स्थिति में इनसे प्रति किलो कूड़े पर 12 रुपये एक्स्ट्रा लिए जाएंगे।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सरकार ने दी यह सफाई
बता दें कि लोगों से पहले से ही प्रॉपर्टी टैक्स के एक हिस्से के रूप में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (SWM) का चार्ज वसूला जाता है। इससे जुटाई गई रकम का इस्तेमाल सार्वजनिक स्थानों के रखरखाव के लिए किया जाता है। सरकार का दावा है कि बेंगलुरु में वेस्ट मैनेजमेंट में सुधार लाने के लिए नए फीस को लगाए जाने की जरूरत है। शहर में कचरे की बढ़ती समस्या के समाधान के लिए यह उठाया गया एक सही कदम है।
