DGCA ने बोइंग-737 विमानों वाली एयरलाइंस को किया सावधान, कभी भी जाम हो सकता है रडार

कुछ दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड यानी एनटीएसबी की हालिया जांच रिपोर्ट के सामने आने के बाद बोइंग 737 मैक्स 9 विमानों के उपयोग पर अस्‍थायी रोक लग गई है। एविएशन रेग्यूलेटर ने ये लगाई है।
DGCA issues advisory to airlines with Boeing 737 aircraft on navigation control system
एयर इंडिया (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली : एविएशन सेक्टर के रेग्यूलेटर डीजीसीए ने अपने बेड़े में बोइंग-737 विमानों का उपयोग करने वाली इंडियन एयरलाइंस को सावधान किया है। डीजीसीए ने इन एयरलाइंस को दिशा नियंत्रण प्रणाली यानी रडार के जाम होने की संभावना से जुड़े जोखिम के बारे में एडवाइजरी जारी की है।

यह कदम अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड यानी एनटीएसबी की हालिया जांच रिपोर्ट के बाद उठाया गया है। उस रिपोर्ट में कोलिंस एयरोस्पेस एसवीओ-730 दिशा नियंत्रण प्रणाली से लैस बोइंग-737 विमानों से जुड़ी सिक्योरिटी चिंताएं जताई गई हैं। नागर विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए ने रडार कंट्रोल सिस्टम के जाम होने के संभावित जोखिम को देखते हुए घरेलू एयरलाइन कंपनियों के लिए सिक्योरिटी रिक्वेस्ट जारी की हैं। इस समय बोइंग-737 विमानों का इस्तेमाल एयर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और स्पाइसजेट एयरलाइन कर रही हैं।

डीजीसीए ने की एडवाइजरी जारी

डीजीसीए ने कहा कि सभी उड़ान कर्मचारियों को डायरेक्शन कंट्रोल सिस्टम के जाम या बैन होने की आशंका को लेकर एक परिपत्र/ सलाह जारी की जानी चाहिए। एविएशन रेग्यूलेटर ने कहा, ‘‘चालक दल के सदस्यों को ऐसी स्थिति की पहचान करने और उसे संभालने में मदद करने के लिए उचित कदम के बारे में बताया जाना चाहिए।''

सिक्योरिटी रिस्क मूल्यांकन

इसके अलावा सभी एयरलाइंस को डायरेक्शन कंट्रोल सिस्टम से जुड़े जोखिम का मूल्यांकन करने और उसे कम करने के लिए विमान के लिए सिक्योरिटी रिस्क मूल्यांकन करने को कहा गया है। डीजीसीए ने कहा, ‘‘एविएशन कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे रडार सिस्टम जाम होने या बाधित होने से जुड़े हालात से निपटने की गतिविधि को भी अपने ट्रेनिंग और दक्षता जांच के दौरान शामिल करें।'' नियामक ने कहा कि अंतरिम उपायों का उद्देश्य एयर ट्रेवल सेफ्टी को बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना है कि उड़ान चालक दल डायरेक्शन कंट्रोल से जुड़े मुद्दों के प्रभावी निपटान के लिए अच्छी तरह तैयार हैं।

एविएशन रेग्यूलेटर ने लगायी रोक

अमेरिका में बोइंग 737 मैक्स 9 विमानों के उपयोग पर अस्‍थायी रोक लग गई है। एविएशन रेग्यूलेटर ने ये लगाई है। इस आदेश का असर करीब 171 बोइंग 737 मैक्स 9 विमानों पर पड़ता दिखायी दे रहा है। यह ऑर्डर अलास्का एयरलाइंस की बोइंग 737-9 मैक्स विमान से जुड़ी घटना के मद्देनजर दिया गया है। अलास्का एयरलाइंस की उड़ान के दौरान शुक्रवार को बोइंग 737-9 सीरीज के एक फ्लाइट की विंडो और मुख्य भाग का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com