- Hindi News »
- Business »
- Civil Aviation Minister K Rammohan Naidu Statement On Domestic Air Travel In India
2030 तक भारत में इतनी होगी यात्रियों की संख्या, नागर विमानन मंत्री ने दिया बयान
फ्रेंच एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज एसोसिएशन' यानी जीआईएफएएस के कार्यक्रम में नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने भारत के एविएशन सेक्टर के बारे में कहा है कि भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागर विमानन बाजारों में से एक है और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एयरलाइंस अपने बेड़े के साथ-साथ तंत्र का भी विस्तार कर रही हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

के राममोहन नायडू (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सोमवार को भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या को लेकर बयान दिया है। अपने इस बयान में उन्होंने कहा है कि साल 2030 तक भारत में डोमेस्टिक एयर ट्रैवलर्स की संख्या 30 करोड़ के आंकड़े को पार करने की उम्मीद है। साथ ही उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए वाई अड्डों के विकास पर करीब 11 अरब डॉलर की राशि खर्च की जाने वाली है।
‘फ्रेंच एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज एसोसिएशन’ यानी जीआईएफएएस की ओर से राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस एक मजबूत वैश्विक एसएएफ यानी सतत एविएशन फ्यूल सप्लाई सीरीज विकसित करने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं।
200 एयरपोर्ट्स बढ़ाने की उम्मीद
भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागर विमानन बाजारों में से एक है और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एयरलाइंस अपने बेड़े के साथ-साथ तंत्र का भी विस्तार कर रही हैं।नायडू ने कहा कि 2030 तक घरेलू हवाई यात्री यातायात 30 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि अगले 20-25 वर्षों में 200 और हवाई अड्डों के विकसित होने की उम्मीद है। भारत में वर्तमान में 157 हवाई अड्डे, हेलीपोर्ट और वॉटरड्रोम हैं। 2025 के अंत तक चालू हवाई अड्डों की संख्या 200 तक पहुंचने की उम्मीद है। मंत्री ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच साझेदारी की संभावनाएं अपार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अजित पवार प्लेन क्रैश में साजिश का शक! रोहित पवार ने PM मोदी को लिखा पत्र, उड्डयन मंत्री के इस्तीफे की मांग
Ajit Pawar Plane Crash: नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने CM फडणवीस को लिखा पत्र, महाराष्ट्र सरकार से की ये मांग
Ajit Pawar Plane Crash: ATC के साथ आखिरी बातचीत आई सामने! जानें क्रैश से 2 मिनट पहले विमान में क्या हुआ?
आज से प्रभावी होगा नया भारतीय वायुयान अधिनियम, 90 साल पुराने अधिनियम की जगह लेगा, सस्ती होगी हवाई यात्रा
ये भी पढ़ें :- 31 अगस्त से भारत और UAE के बीच लागू हो गई संधि, वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी
2047 तक 350 एयरपोर्ट्स
इससे पहले केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने कुछ ही दिन पहले ही कहा था कि सरकार साल 2047 तक भारत में एयरपोर्ट्स की संख्या को बढ़ाकर 350 कर सकती है और सरकार लगातार टूरिज्म को बढ़ावा देने की भी कोशिश कर रही है। नायडू ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि उनका मंत्रालय ज्यादा से ज्यादा ऐसे स्थानों को जोड़ने पर काम कर रहा है जो ट्रांसपोर्टेशन के साधनों की पहुंच से दूर हैं और अज्ञात स्थलों के नजदीक हैं। पर्यटन मंत्रालय के कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि , “आज हमारे देश में 157 एयरपोर्ट्स हैं, लेकिन आने वाले 20-25 सालों में जब हम 2047 में वास्तविक ‘विकसित भारत’ देखेंगे, तब हमारे देश में एयरपोर्ट्स की संख्या को बढ़ाकर 350 करना चाहते हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Civil aviation minister k rammohan naidu statement on domestic air travel in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 2 May 2026: 2 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
May 02, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान के बन्नू में पुलिस वैन पर रॉकेट हमला, 1 कांस्टेबल की मौत, 2 घायल; सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा खौफ
May 01, 2026 | 11:05 PMExplainer: यूरोप में कहां और कितनी तैनात है अमेरिकी सेना? ट्रंप की धमकी से किन देशों पर पड़ेगा ज्यादा असर
May 01, 2026 | 10:45 PMवाडी में तथागत गौतम बुद्ध जयंती के मौके पर “वॉक फॉर पीस एंड नेशन” वॉक थाम को उत्तम प्रतिसाद
May 01, 2026 | 10:45 PM4 मई से पहले बड़ा धमाका! TMC की इंटरनल रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, किसे मिल रहीं 200 से ज्यादा सीटें?
May 01, 2026 | 10:25 PMनागपुर में गरजे वडेट्टीवार, बंगाल में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या, अब जनता पर महंगाई का प्रहार
May 01, 2026 | 10:21 PMट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, यूरोपीय गाड़ियों पर लगेगा 25% भारी टैक्स, बचने का तरीका भी बताया
May 01, 2026 | 10:17 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














