-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Crisil Report On Veg And Non Veg Thali Price
घर वाली शाकाहारी और बाहर वाली मांसाहारी थाली दोनों के बढ़े भाव, क्रिसिल ने जारी की रिपोर्ट
- Written By: अपूर्वा नायक
क्रिसिल ने कहा कि शाकाहारी थाली की कीमत सालाना आधार पर भले ही बढ़ी है लेकिन एक महीना पहले की तुलना में इसके दाम घटे हैं। दिसंबर, 2024 में शाकाहारी थाली का दाम 31.6 रुपये प्रति थाली था।

शाकाहारी थाली और मांसाहारी थाली (डिजाइन फोटो)
मुंबई : जनवरी के महीने में खाने की कीमतों को लेकर एक रिपोर्ट सामने आयी है। इस रिपोर्ट के अनुसार ये जानकारी मिल रही है कि जनवरी महीने में घर की थाली की कीमत में पिछले साल की तुलना में बढ़त दर्ज की गई है। खाने के महंगे होने के पीछे की वजह आलू, दाल और चिकन की कीमतों में बढ़ोतरी को बताया जा रहा है।
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की एक इकाई की गुरूवार को जारी मासिक रोटी, चावल दर रिपोर्ट के मुताबिक, शाकाहारी थाली की तुलना में पिछले महीने मांसाहारी थाली की कीमतों में अधिक उछाल आया है। चिकन की कीमतें बढ़ने से ऐसा हुआ है।
आलू की कीमत में आया उछाल
रिपोर्ट कहती है कि आलू की कीमत में 35 प्रतिशत, दालों में 7 प्रतिशत और वनस्पति तेलों में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी के कारण शाकाहारी भोजन की कीमत बढ़कर 28.7 रुपये प्रति थाली हो गई। एक साल पहले की अवधि में इसकी कीमत 28 रुपये प्रति थाली थी। हालांकि सालाना आधार पर ईंधन की लागत में 11 प्रतिशत की कमी आने से इस महंगाई को कुछ हद तक लिमिट रखने में कामयाबी मिली।
सम्बंधित ख़बरें
WPI inflation: थोक महंगाई ने तोड़ा रिकॉर्ड! जून में 9.87% रही दर, पेट्रोल-डीजल महंगी होने से बढ़ेगी चौतरफा मार
Retail Inflation: थम नहीं रही महंगाई की मार! लगातार छठे महीने बढ़ी दर, जून में थाली से राशन तक सब कुछ महंगा
WPI Inflation: खुदरा के बाद अब थोक महंगाई की मार, मई में 9.68% रहा WPI; ईंधन और अनाज की कीमतों ने बिगाड़ा खेल
स्कूल खुलते ही महंगाई का झटका, प्रति छात्र 3 हजार रुपये तक बढ़ा खर्च, किताबें, कॉपियां, बैग और यूनिफॉर्म महंगे
शाकाहारी थाली की कीमत
क्रिसिल ने कहा कि शाकाहारी थाली की कीमत सालाना आधार पर भले ही बढ़ी है लेकिन एक महीना पहले की तुलना में इसके दाम घटे हैं। दिसंबर, 2024 में शाकाहारी थाली का दाम 31.6 रुपये प्रति थाली था। लेकिन जनवरी में मासिक आधार पर टमाटर की कीमतों में 34 प्रतिशत, आलू में 16 प्रतिशत और प्याज की कीमतों में 21 प्रतिशत की गिरावट के चलते शाकाहारी थाली की लागत घट गई।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
जहां तक मांसाहारी थाली का सवाल है तो जनवरी, 2025 में इसकी लागत एक साल पहले के 52 रुपये से बढ़कर 60.6 रुपये हो गई। यह बढ़ोतरी ब्रॉयलर मुर्गे के दाम 33 प्रतिशत बढ़ने के मुकाबले कम ही है। दरअसल मांसाहारी थाली में 50 प्रतिशत योगदान ब्रॉयलर मुर्गे का होता है। एजेंसी ने कहा कि टमाटर, प्याज और आलू की कीमतों में गिरावट के कारण मांसाहारी थाली की कीमत दिसंबर के 63.3 रुपये के मुकाबले घट गई। लेकिन ब्रॉयलर की कीमतों में एक प्रतिशत की वृद्धि होने से यह गिरावट सीमित रही।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Crisil report on veg and non veg thali price
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुरानी रंजिश में दुकानदार के साथ मारपीट; पीड़ित ने पुलिस पर लगाया आरोप, कहा- 24 घंटे बाद भी दर्ज नहीं की FIR
Jul 17, 2026 | 06:25 PMकलेक्टर दफ्तर जब्त! कुर्सी कुर्क होने के डर से बंद रहा छत्रपति संभाजीनगर DM का कक्ष, जानें क्या है पूरा मामला
Jul 17, 2026 | 06:24 PMUP ने मारी बाजी! पीएम सूर्य घर योजना के तहत देश में दूसरा सबसे बड़ा राज्य बना उत्तर प्रदेश
Jul 17, 2026 | 06:24 PMठाणे: अंबरनाथ नगर परिषद में कबीर गायकवाड़ को मिली नई जिम्मेदारी, पिछड़े वर्ग के विकास पर रहेगा फोकस
Jul 17, 2026 | 06:23 PMफूट-फूटकर रोए केतन अग्रवाल के पिता, बोले- घर के लिए बहू लाने चला था अब बेटा ही नहीं है, छलका पिता का दर्द
Jul 17, 2026 | 06:22 PMहनुमानगढ़ी मंदिर मुस्लिम ने बनवाया…यहां कभी नमाज नहीं पढ़ी गई, CM योगी के दावे पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
Jul 17, 2026 | 06:21 PMहोटल के गेट पर रेटिंग और QR कोड! वरुण सरदेसाई ने FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे के सामने रखीं ये 4 बड़ी मांगें
Jul 17, 2026 | 06:14 PMवीडियो गैलरी

1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM














