वाणिज्य मंत्रालय का बड़ा कदम, एफटीए वार्ता के लिए एसओपी बनाने पर की चर्चा
मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) किसी काम को करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों का लिखित विवरण है. यह एक आंतरिक दस्तावेज़ है, जिसमें प्रक्रियाओं को पूरा करने के सही तरीके के साथ-साथ अन्य सभी प्रासंगिक जानकारी का विवरण दिया गया है.
- Written By: अपूर्वा नायक
मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) (सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : वाणिज्य मंत्रालय ने मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर बातचीत के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापार विशेषज्ञों के साथ विस्तृत चर्चा की है। इन समझौतों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए, वाणिज्य मंत्रालय ने 16-17 मई को दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया। इस दौरान एफटीए रणनीति और व्यापार वार्ताओं के लिए एसओपी पर विचार किया गया।
चर्चा के दौरान आए सुझाव
एक अधिकारी ने कहा कि चर्चा के दौरान जो सुझाव आए उनमें सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के साथ व्यापक परामर्श करना और संबंधित मंत्रालयों के साथ प्रस्तावित एफटीए का विवरण साझा करना शामिल है। अधिकारी ने कहा, ”एफटीए वार्ता के प्रत्येक चरण में परामर्श किया जाना चाहिए। कुछ मंत्रालयों के प्रतिनिधियों ने वाणिज्य मंत्रालय को एफटीए विवरण समय पर उनके साथ साझा करने का सुझाव दिया ताकि वे उन समझौतों पर अपने विचार दे सकें।”
सम्बंधित ख़बरें
Sheikh Hasina के सार्वजनिक रूप से सामने आने से भड़का बांग्लादेश बोला- भगोड़े की वजह से भारत न बिगाड़े संबंध
‘भारत और हमारा DNA एक…’, अफगान के मंत्री का बड़ा बयान; पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
जंतर-मंतर पर नया बवाल, CJP का दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप; बोली- आधार कार्ड के बहाने लोगों को लौटा रहा प्रशासन
विकसित भारत की रीढ़ बनी रेलवे… ’12 साल सेवा’ कार्यक्रम में पहुंचे सुधांशु त्रिवेदी, बोले- बदला देश का चेहरा
भारत मुक्त व्यापार समझौता
यह कवायद इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत के लिए कई व्यापार भागीदारों के साथ जुड़ रहा है। पूर्व वाणिज्य सचिवों, व्यापार विशेषज्ञों और विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों ने विचार-विमर्श में भाग लिया।
