-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Commerce And Industry Minister Piyush Goyal Statement On Free Trade Agreement
ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर उद्योग मंत्री का बयान, बोले- यूरोपीय संघ के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को जल्द दिया जाएगा आखिर रूप
- Written By: अपूर्वा नायक
हाल ही में भारत और यूरोपियन यूनियन को लेकर कई बड़ी और अहम बातें सामने आ रही है। कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के आखिरी दौर में होने की बात कही हैं।

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (सोर्स - सोशल मीडिया)
बर्न : कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने मंगलवार को भारत और यूरोपीय संघ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत और यूरोपीय संघ प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट यानी एफटीए पर बातचीत को आखिर रूप देने के बेहद नजदीक हैं और अब सिर्फ कुछ मुद्दों पर ही बात बाकी है।
इसके साथ ही गोयल ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड एग्रीमेंट पर कहा कि एक अच्छा, निष्पक्ष, न्यायसंगत और संतुलित समझौता करने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है। स्विट्जरलैंड के आधिकारिक दौरे पर आए गोयल ने यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ यानी ईयू ने एक-दूसरे की संवेदनशीलताओं का सम्मान करने पर सहमति जताई है ताकि वे एग्रीमेंट को बाधित न होने दें।
गोयल ने कहा है कि मुझे लगता है कि यूरोपीय संघ के मामले में हम असल में बहुत पास हैं। मुझे लगता है कि हम ईयू के साथ एक बहुत अच्छे, मजबूत फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को अंतिम रूप देने के बहुत करीब हैं। यह ज्यादातर लोगों की कल्पना से भी ज्यादा तेजी से होगा।
सम्बंधित ख़बरें
फ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बनेगा टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर, युवा उद्यमियों के लिए 5 करोड़ की परियोजना मंजूर
विकसित भारत 2047: MSME क्षेत्र बनेगा आर्थिक क्रांति का इंजन, जानें दिग्गजों ने क्यों मांगी सिंगल विंडो प्रणाली
Income Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
जून 2022 में, भारत और 27 यूरोपीय देशों के समूह ईयू ने एक व्यापक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, एक इंवेस्टमेंट प्रोटेक्शन एग्रीमेंट और भौगोलिक संकेतों यानी जीआई पर एक समझौते के लिए नए सिरे से बातचीत शुरू की थी।
गोयल ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के बारे में पूछे जाने पर कहा कि ये कॉन्ट्रेक्ट दोनों देशों को व्यापार संबंधों को बढ़ाने और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत दोनों करीबी मित्र, सहयोगी और स्ट्रेटेजिकल पार्टनर हैं। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा द्विपक्षीय ट्रेड पार्टनर है और लाखों भारतीय मूल के लोगों का घर है।
रिलायंस डिफेंस की जर्मनी डीहल डिफेंस के साथ हुई डील, गोला बारूद करेगी सप्लाई
गोयल ने कहा है कि हम ट्रेड को बढ़ावा देने के लिए एक अच्छा, निष्पक्ष, न्यायसंगत और संतुलित समझौता करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एक अमेरिकी टीम अपने भारतीय समकक्षों के साथ व्यापार वार्ता के लिए नई दिल्ली पहुंची हुई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Commerce and industry minister piyush goyal statement on free trade agreement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 25, 2026 | 12:42 AMथैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMदुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














