Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए प्राइवेटाइजेशन, UP में योगी का आदेश- सबको मिले बाधा रहित बिजली

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने आज इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर को लेकर कई बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की प्रगति और जनता की भलाई के लिए इस सेक्टर में बदलाव आज समय की डिमांड है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Apr 12, 2025 | 08:01 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने आज कहा है कि अगर हम आज विकसित भारत और इकोनॉमिक ग्रोथ की बात कर रहे हैं, तो ये इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर में सुधार किए बिना संभव नहीं हो पाएगा। इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर और प्राइवेटाइजेशन के अलग-अलग पहलुओं को लेकर इस सेक्टर से जुड़े प्रमुख हस्तियों और पार्टनर इंस्टीट्यूट्स ने गहन विचार विमर्श भी किया है।

शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने यहां एक सेमीनार में कहा है कि राज्य की प्रगति और जनता की भलाई के लिए इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर में सुधार आज समय की डिमांड हैं।

सिंह ने कहा है कि खासतौर पर दक्षिणांचल और पूर्वांचल डिस्कॉम में तुरंत सुधार किए जाने के लिए प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस दौरान, विभिन्न प्रदेशों के बिजली वितरण से जुड़े विशेषज्ञों ने अपने प्रदेशों में इलेक्ट्रिसिटी सुधारों और प्राइवेटाइजेशन की सफलता की कहानी को साझा किया।

सम्बंधित ख़बरें

Share Market में लौटी रौनक: सेंसेक्स 191 अंक उछला, निफ्टी 25930 के करीब, एशियाई बाजारों में तेजी

काशी की दालमंडी में बुलडोजर का ‘तांडव’! लोगों का रो-रो कर बुरा हाल- VIDEO

पड़ोसी देश में ‘अंधेरा’ भविष्य! पाकिस्तान के 63% युवा कभी नहीं गए स्कूल, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

शेयर मार्केट की ABC: कम रिस्क, ज्यादा मुनाफा, क्या होता है ETF? कैसे बना सकता है स्मार्ट इन्वेस्टर

बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार बेहतर इलेक्ट्रिक सिस्टम को लेकर दृढ़ संकल्पित है। मुख्यमंत्री का साफ निर्देश है कि सभी तरह के उपभोक्ताओं को क्वालिटीफुल व बाधा रहित बिजली सप्लाई की जाए और इसके लिए जरूरी सुधार किए जाएं।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में 75 प्रतिशत भूमि पर खेती की जाती है। इसमें बिजली का बहुत ज्यादा महत्व है। इसी तरह प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में इंडस्ट्रियल डेव्हलप्मेंट के लिए भी बाधा रहित विद्युत सप्लाई बहुत जरूरी है।उन्होंने कहा कि प्राइवेट सेक्टर को इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन में पार्टनर बनाया जाना चाहिए।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रमुख सचिव ऊर्जा नरेंद्र भूषण ने कहा कि दिल्ली, ओडिशा, चंडीगढ़ सहित देश के कई हिस्सों में इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए सुधार और प्राइवेटाइजेशन किए गए हैं, जो बेहद सफल भी रहे हैं। यूपीपीसीएल के चेयरमैन आशीष गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार किया है और सभी डिस्कॉम को मजबूत करने के लिए सरकार की कोशिश जारी है।

Chief secretary of up manoj kumar singhs statement on electricity sector

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 12, 2025 | 08:01 PM

Topics:  

  • Business News
  • Electricity Problem
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.