- Hindi News »
- Business »
- Chhattisgarh Aims To Earn Gst Vat Revenue Of Rs 23448 Crore In 2024 25
छत्तीसगढ़ सरकार की तिजोरी में जमा हुआ इतना खजाना, जीएसटी, वैट से भरा रेवेन्यू
भारत के छत्तीसगढ़ राज्य ने वित्त वर्ष 2024-25 में देश के बाकी सभी राज्यों में से सबसे ज्यादा जीएसटी ग्रोथ हासिल की है। राज्य ने जीएसटी और वैट रेवेन्यू से लगभग 23,448 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने हाल ही में जीएसटी और वैट से जुड़े आंकड़े पेश किए हैं। जिसके आधार पर ये जानकारी मिली है कि फाइनेंशियल ईयर 2024 में गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी जीएसटी और वैल्यू एडेड टैक्स यानी वैट से टोटल 23,448 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया है। राज्य को 18 फीसदी की जीएसटी ग्रोथ रेट मिली है, जो देश में किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा है।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय में कमर्शियल टैक्स यानी जीएसटी डिपार्टमेंट की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभाग के कार्यों और रेवेन्यू कलेक्शन की विस्तार से जानकारी प्राप्त की और टैक्स कलेक्शन बढ़ाने के उपायों पर कार्य करने के निर्देश दिए। मीटिंग के दौरान ऑफिसर्स ने बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में राज्य को जीएसटी और वैट से कुल 23,448 करोड़ रुपये का टैक्स रेवेन्यू हासिल हुआ, जो राज्य के टोटल टैक्स रेवेन्यू का 38 प्रतिशत है।
छत्तीसगढ़ ने 18 प्रतिशत की जीएसटी वृद्धि दर हासिल की है, जो देश में सर्वाधिक है। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कर की राशि का उपयोग देश और प्रदेश के विकास कार्यों में होता है, इसलिए सभी को ईमानदारी से इसे अदा करना चाहिए। साय ने कहा है कि जो लोग जीएसटी की चोरी करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा उनसे कर की वसूली सुनिश्चित की जाए।
सम्बंधित ख़बरें
₹89,000 करोड़ का कोई मालिक नहीं! शेयर बाजार में लावारिस पड़ी है भारी रकम; ऐसे चेक करें अपना पैसा
करोड़ों कर्मचारियों को झटका! होली बीत गई, अप्रैल भी आधा होने को आया, फिर भी क्यों अटकी है DA बढ़ोतरी की फाइल?
पहले Oracle में बड़ी छंटनी, अब इन 3 दिग्गज कंपनियों के कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा; क्या है पूरी डिटेल
Share Market में ब्लैक थर्सडे, 5 दिनों की तेजी के बाद 931 अंक टूटा सेंसेक्स; निवेशकों के अरबों रुपये स्वाहा
अधिकारियों ने बताया कि बैठक में राज्य के वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री ओपी चौधरी ने विभागीय जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री साय ने जीएसटी संग्रह के लिए विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और कहा कि आगे भी नियमों के अनुरूप संग्रहण बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ कर अपवंचन के मामलों और उनसे निपटने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने फर्जी बिल, दोहरी बही-खाता प्रणाली और गलत कर दरों का उपयोग कर अनुचित लाभ लेने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि बैठक में अधिकारियों ने जीएसटी विभाग द्वारा हाल ही में की गई बड़ी कार्रवाइयों और कर चोरी की राशि की वसूली की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि विभाग द्वारा की गई कार्रवाइयों से शासन के कर राजस्व में निरंतर वृद्धि हो रही है।
90 साल के दलाई लामा की इतनी है नेटवर्थ, ऐसे कमाते हैं पैसे
अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी 33 जिलों में जीएसटी कार्यालय स्थापित किए गए हैं, जिससे कर संग्रह और जीएसटी से जुड़ी सेवाओं में पारदर्शिता आई है। उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Chhattisgarh aims to earn gst vat revenue of rs 23448 crore in 2024 25
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














