केंद्रीय कर्मचारियों को कब मिलेगा तोहफा? पीएम मोदी दे सकते है ये सौगात

केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग को लागू करती है, तो इसके कारण सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 186 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त हो सकती है। आपको जानकारी दें कि केंद्र सरकार ने साल 2026 में 7वां वेतन आयोग लागू किया था।
केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग को लागू करती है, तो इसके कारण सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 186 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त हो सकती है। आपको जानकारी दें कि केंद्र सरकार ने साल 2026 में 7वां वेतन आयोग लागू किया था।
8वां वेतन आयोग (सौजन्य : सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : केंद्रीय कर्मचारियों की जल्द ही लॉटरी लग सकती है। अब 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। जब भी इस मुद्दे को लेकर बात की जाती है, सरकारी कर्मचारियों की खुशी 10 गुना बढ़ जाती है। हाल ही में सरकारी कर्मचारियों के संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 8वें वेतन आयोग को लागू करने की अपील की है।

हाल ही में जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, अगर केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग को लागू करती है, तो इसके कारण सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 186 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त हो सकती है। आपको जानकारी दें कि केंद्र सरकार ने साल 2026 में 7वां वेतन आयोग लागू किया था।

साल 2016 में लागू किए गए 7वें वेतन आयोग को लेकर ये उम्मीद की जा रही है कि इस साल फरवरी के महीने में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को 8वां वेतन आयोग लागू करके ये तोहफा दे सकती है। हालांकि अभी वित्त मंत्रालय की ओर से राज्यसभा में ये कहा गया है कि सरकार फिलहाल इसे लागू करने की कोई भी योजना नहीं बना रही है। सरकार ने कहा है कि हमारी योजना में फिलहाल 8 वें वेतन आयोग को लागू करने जैसी कोई भी चर्चा नहीं हुई है।

8वां वेतन आयोग

केंद्रीय कर्मचारियों द्वारा पिछले कई महीनों से 8वें वेतन आयोग को लागू करने की मांग की जा रही है। इस मांग को लेकर नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी यानी एनसी-जेसीएम के कर्मचारी पक्ष के सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा ने भी अपना समर्थन दिया है। गोपाल मिश्रा ने कहा है कि 8वां वेतन आयोग को लागू करने की मांग 2.86 फिटमेंट फैक्टर के द्वारा की जा रही है। अगर केंद्र सरकार इस बात को मान लेती है, तो इसके चलते केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 186 प्रतिशत तक की बढ़त हो सकती है। उदाहरण के तौर पर अगर आपकी सैलरी 18,000 रुपये है, तो 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद ये बढ़कर 51,480 रुपये हो सकती है। इतना ही नहीं आपको रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन भी 9,000 रुपये से बढ़कर 25,740 रुपये हो सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com