Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, एक साथ आएगा 3 महीने का बकाया; यहां देखें लेटेस्ट अपडेट

केंद्र सरकार ने हाल ही में कर्मचारियों का महंगाई भत्ते रिवाइज किया है। इस बार उनके महंगाई भत्ते में 2 फीसदी का उछाल आया है। 1 जनवरी 2025 से उनका महंगाई भत्ता 53 फीसदी से बढ़कर 55 हो गया है।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Apr 04, 2025 | 02:07 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जल्द ही उन्हें अपने महंगाई भत्ते के साथ उसका एरियर भी मिल जाएगा। 3 महीने का बकाया एक साथ रिलीज किया जाएगा। केंद्र सरकार ने हाल ही में कर्मचारियों का महंगाई भत्ते रिवाइज किया है। इस बार उनके महंगाई भत्ते में 2 फीसदी का उछाल आया है। 1 जनवरी 2025 से उनका महंगाई भत्ता 53 फीसदी से बढ़कर 55 हो गया है। हालांकि, 2 फीसदी का इजाफा पिछले 7 साल में सबसे कम है। साथ ही इस बार सरकार ने इसे मार्च के अंत में मंजूरी दी। इसलिए इसका भुगतान अप्रैल में होगा। इससे केंद्र सरकार के करीब 48.6 लाख कर्मचारी और 66.5 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। सरकार पर इस बढ़ोतरी से 6,614 करोड़ रुपए का सालाना बोझ पड़ेगा।

नया महंगाई भत्ता (DA) तो 1 जनवरी 2025 से लागू होगा, लेकिन जनवरी, फरवरी और मार्च 2025 का बकाया भी कर्मचारियों को मिलेगा। जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ₹18,000 है उन्हें हर महीने ₹360 का फायदा हुआ है। इस लिहाज से तीन महीने का उनका कुल एरियर ₹1080 होगा। इसका भुगतान भी अप्रैल की सैलरी के साथ होगा।

साल में दो बार बढ़ाया जाता है डीए

वहीं, पेंशनर्स जिनकी बेसिक पेंशन ₹9,000 है, उन्हें हर महीने ₹180 का फायदा हुआ है और तीन महीने के बकाए के तौर पर उन्हें ₹540 मिलेंगे। साल में दो बार DA बढ़ाया जाता है, एक बार जनवरी से और दूसरी बार जुलाई से। अब अगली बढ़ोतरी जुलाई-दिसंबर 2025 की होगी, जिसका ऐलान आमतौर पर अक्टूबर-नवंबर 2025 तक होगा। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI-IW) के मुताबिक, जनवरी 2025 से DA/DR 2% बढ़ा है। दिसंबर 2024 में AICPI-IW का नंबर 143.7 अंक पर रहा था, जिससे DA की गणना 55.98% पर पहुंची थी। लेकिन, सरकारी नियमों के मुताबिक, दशमलव के बाद की संख्या को महंगाई भत्ते में नहीं जोड़ा जाता, इसलिए इसे 55% बढ़ाया गया।

78 महीनों में पहली बार हुआ ऐसा

पिछले कुछ साल में महंगाई भत्ता 3 या 4 फीसदी की दर से बढ़ा है। लेकिन 78 महीनों (साढ़े 6 साल) में पहली बार ऐसा हुआ कि DA में सिर्फ 2% की बढ़ोतरी की गई. इससे पहले साल 2018 में 2 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता बढ़ा था। उसके बाद से लगातार 3 या 4 फीसदी का ही इजाफा देखने को मिला। नया पे-कमीशन लागू होने से पहले महंगाई भत्ते में जितनी ग्रोथ होगी उतना कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। लेकिन, अभी 8वें वेतन आयोग का ऐलान हुआ है और ठीक ऐलान के बाद सिर्फ 2% महंगाई भत्ता बढ़ना कर्मचारियों को थोड़ा मुनासिब नहीं लगा है।

बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शून्य होगा महंगाई भत्ता?

8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने पर महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन एक बार फिर बदल सकती है। चर्चा है कि DA को बेसिक सैलरी में मर्ज कर दिया जाएगा। इससे सैलरी का स्ट्रक्चर फिर से सेट होगा और DA शून्य से दोबारा शुरू होगा। लेकिन, ये पूरी तरह से पैनल की सिफारिशों पर निर्भर होगा। सूत्रों की मानें तो सरकार जब 8वें वेतन आयोग को लागू करेगी तो महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन के लिए इसका बेस ईयर भी बदला जा सकता है। इससे भी महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन शून्य से शुरू होगी।

Central government employees 3 months arrears will come together know when money will be received

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2025 | 02:07 PM

Topics:  

  • Business News
  • Dearness Allowance

सम्बंधित ख़बरें

1

GST स्लैब में बदलाव को लेकर अहम बैठक, 20 अगस्त को प्रस्ताव पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

2

भारत ने निकाली ट्रंप के टैरिफ की काट, चीन भी साथ देने को तैयार; रेयर अर्थ सप्लाई को मिली हरी झंडी

3

त्योहारों से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई गिरावट; सिर्फ इतना रह गया भाव

4

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन हरियाली, 370 अंक चढ़कर बंद हुआ सेसेक्स; टाटा का यह शेयर उछला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.