-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Central Employees Expected 5 Percent Increase In Da Transport Allowance Also Increase
कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 8वें वेतन आयोग के बीच DA में 5% उछाल की उम्मीद, ट्रांसपोर्ट अलाउंस भी बढ़ेगा
- Written By: मनोज आर्या
DA Hike: श्रम और रोजगार मंत्रालय दिसंबर 2025 का AICPI-IW डेटा फरवरी के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है।डेटा जारी होने से पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की संभावना, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Central Employees DA Hike: केंद्र सरकार के कर्मचारी दिसंबर 2025 का ऑल-इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे महंगाई भत्ता (DA) में संभावित बढ़ोतरी का अंदाजा लगा सकें। केंद्र सरकार के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) साल में दो बार बदलाव किया जाता है, और अगली संशोधन जनवरी 2026 में होने वाला है। इससे पहले जुलाई 2025 में DA 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था।
DA बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट अलाउंस में भी बढ़ोतरी होती है। अगर दिसंबर 2025 का AICPI-IW डेटा जारी होने के बाद DA में 5% का इजाफा होता है, तो 50.14 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और लगभग 69 लाख पेंशनर्स के ट्रांसपोर्ट अलाउंस में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
DA बढ़ोतरी से सिर्फ TA पर असर
गौरतलब है कि DA बढ़ोतरी सिर्फ ट्रांसपोर्ट अलाउंस को प्रभावित करती है। अन्य भत्ते जैसे हाउस रेंट अलाउंस (HRA) केवल तब बदलते हैं जब बेसिक सैलरी संशोधित होती है। बेसिक पे आमतौर पर पे कमीशन की फिटमेंट फैक्टर के जरिए बढ़ाया जाता है, और अगली बेसिक सैलरी की संशोधन जुलाई 2028 में होने की संभावना है, जब 8वीं CPC अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग पर आया अपडेट; क्या जल्द बढ़ने वाली है सैलरी?
Indo-MIM IPO: निवेशक हुए फिदा, अंतिम दिन 4 गुणा से ज्यादा सब्सक्राइब; जानें कितना पहुंचा लेटेस्ट GMP
Share Market: सावन से पहले शेयर मार्केट में लौटी हरियाली, 600 अंक उछला सेंसेक्स; मालामाल हुए निवेशक
Share Market: लौटेगी तेजी या फिर गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
DA 5% बढ़कर 63% होने की उम्मीद
यदि दिसंबर 2025 का AICPI-IW डेटा 148.2 पर स्थिर रहता है, तो DA 5% बढ़कर 63% होने की उम्मीद है। इसका कैलकुलेशन इस प्रकार है: पिछले 12 महीनों के औसत AICPI-IW को 2.88 से गुणा करने पर 426.81 आता है। इसमें से 261.41 घटाने पर 165.4 बचता है, जिसे 261.41 से डिवाइड करने पर 0.63 मिलता है। इसे 100 से गुणा करने पर 63% DA निकलता है। चूंकि मौजूदा DA 58% है, इसलिए DA में कुल 5% की बढ़ोतरी होगी।
कैसे तय होता है ट्रांसपोर्ट अलाउंस?
सातवीं वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों का ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) उनके पे लेवल और पोस्टिंग वाले शहर की कैटेगरी से जुड़ा होता है। वर्तमान में शहरों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है- X, Y और Z। इन में X श्रेणी के शहरों में TA सबसे ज्यादा मिलता है, जबकि Y और Z श्रेणी के शहरों में इसे कम रखा गया है।
ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) हर महीने एक निर्धारित राशि के रूप में दी जाती है, और इसमें महंगाई भत्ता (DA) भी जोड़ दिया जाता है। इसके अलावा, लेवल 14 और उससे ऊपर के कर्मचारी, जिन्हें ऑफिस कार का अधिकार है लेकिन वे इसका उपयोग नहीं करते, महीने में ₹15,750 प्राप्त करते हैं। वहीं, शारीरिक रूप से विकलांग कर्मचारी को लागू TA की दोगुना राशि मिलने का अधिकार है।
वर्तमान समय कर्मचारियों का डीए
सातवीं CPC के लागू होने के बाद से DA लगातार बढ़कर 58% हो गया है। इसी आधार पर ₹1,800 की TA वाले कर्मचारी का कुल TA अब ₹2,844 हो गया है। अगर DA 5% बढ़कर 63% हो जाता है, तो ₹1,800 की TA पर DA का हिस्सा ₹1,134 होगा और कुल TA ₹2,934 हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Budget 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 6 बड़े ‘गिफ्ट्स’, सैलरी से लेकर पेंशन तक, बजट में हो सकता है बदलाव
फरवरी के पहले सप्ताह में आएगा आंकड़ा
श्रम और रोजगार मंत्रालय दिसंबर 2025 का AICPI-IW डेटा फरवरी के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है। डेटा जारी होने से पहले मीडिया रिपोर्ट्स में एक्सपर्ट के अनुमान के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि इस बार महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, अधिकारिक रूप से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है।
Central employees expected 5 percent increase in da transport allowance also increase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एमपीपीएससी का बड़ा फैसला: 2019 से 2024 तक की मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं देख सकेंगे अभ्यर्थी
Jul 28, 2026 | 08:37 AMITR Filing Guide: ITR1 और ITR2 फॉर्म को लेकर है कन्फ्यूजन? CA से समझिए आपके लिए कौन सा है सही
Jul 28, 2026 | 08:34 AMExplainer: सीजेपी आंदोलन से राजनीति में उभरे नए समीकरण, चुनावों में कितना भारी पड़ेगा जेन-जी फैक्टर?
Jul 28, 2026 | 08:31 AMछिंदवाड़ा के मुआरी गांव में अवैध शराब के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, बोलेरो से सड़क पर फेंकी शराब की पेटियां
Jul 28, 2026 | 08:27 AMहॉकी इंडिया सब जूनियर अकादमी चैंपियनशिप: राउंडग्लास पंजाब का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, तमिलनाडु को 41-0 से रौंदा
Jul 28, 2026 | 08:22 AMनवभारत संपादकीय: फास्ट ट्रैक कोर्ट काफी नहीं, पेपर लीक रोकने को परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार जरूरी
Jul 28, 2026 | 08:21 AMकलवा में 50 करोड़ की खेल परियोजना शुरू, उप मुख्यमंत्री शिंदे ने रखा अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल की आधारशिला
Jul 28, 2026 | 08:21 AMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














