-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Cci Statement On Reliance And Disney Merger
रिलायंस-डिज्नी मर्जर में CCI ने डाला रोड़ा, क्रिकेट प्रसारण के दौरान विज्ञापन के लिए चुकानी हो सकती है भारी कीमत
- Written By: अपूर्वा नायक
सीसीआई ने 28 अगस्त को रिलायंस इंडस्ट्रीज और द वॉल्ट डिज्नी कंपनी की मीडिया परिसंपत्तियों के मर्जर को मंजूरी दे दी थी। साल की शुरूआत में ही इस मर्जर का ऐलान कर दिया था।

रिलायंस - डिज्नी (सौैजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग यानी सीसीआई ने हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज और वॉल्ट डिज्नी के बीच होने वाले मर्जर को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। इन दोनों कंपनियों के मर्जर को मंजूरी देते हुए कॉम्पीटिशन रेग्यूलेटर ने 7 टीवी चैनल बेचने की बात कही है। साथ ही सीसीआई ने ये भी फैसला लिया है कि क्रिकेट इवेंट की ब्रॉडकास्टिंग राइट्स में एडवरटाइमेंट स्लॉट की सेल्स को न जोड़ा जाएं।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग यानी सीसीआई ने दोनों ग्रुप की मीडिया असेट के मर्जर के लिए इन उपायों को करने का सुझाव दिया है। इस मर्जर से 70,000 करोड़ रुपये की देश की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी अस्तित्व में आएगी। सीसीआई ने इस सौदे को मंजूरी दिए जाने के करीब 2 महीने बाद मंगलवार को अपना विस्तृत आदेश प्रिंट किया है। इसमें मर्जर के बाद संभावित कॉम्पीटिशन-रोधी कंडीशन से निपटने के लिए विभिन्न उपचारात्मक उपायों की सूची दी गई है।
एडवरटाइजमेंट पर ज्यादा शुल्क
मर्जर के बाद बनने वाली नई कंपनी के पास इंडियन प्रीमियर लीग (टीवी और डिजिटल), आईसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट (टीवी और डिजिटल), विंबल्डन, प्रो कबड्डी लीग और बीसीसीआई घरेलू क्रिकेट मैचों के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स होंगे। विज्ञापन बिजनेस ने रिलायंस मीडिया परिसंपत्तियों और वॉल्ट डिज्नी के नियंत्रण वाली स्टार इंडिया के विलय पर चिंता जताते हुए कहा था कि प्रमुख क्रिकेट आयोजनों के प्रसारण के दौरान विज्ञापनों के लिए ज्यादा शुल्क लगाया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Pahalgam Attack: पहलगाम हमले को लेकर फूटा इंडस्ट्रियल वर्ल्ड का गुस्सा, कठोर कारवाई की मांग
रियल एस्टेट सेक्टर से आयी बड़ी खबर, साल 2022-24 में 26.7 अरब डॉलर का रहा इक्विटी इंवेस्टमेंट
गूगल ने भारत में 20.24 करोड़ के मामले का किया निपटारा, जानें क्या है प्रतिस्पर्धा आयोग से जुड़ा केस
CCI जांच को लेकर जौमेटो स्विगी ने दी सफाई, कानून का अनुपालन करने की बात कही
ये भी पढ़ें :- देश में बढ़ रहा रियल एस्टेट कारोबार, कॉन्ट्रैक्ट का भी बढ़ा आंकड़ा
एडवरटाइमेंट फीस को नहीं बढ़ाएंगे
सीसीआई के आदेश के मुताबिक, दोनों पक्षों ने फैसला किया है कि ‘वे अपने ब्रॉडकास्टिंग राइट्स वाले आईसीसी टूर्नामेंट और आईपीएल मैचों के लिए अपने टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एडवरटाइमेंट फीस को अनुचित रूप से नहीं बढ़ाएंगे।”
कारण बताओ नोटिस
सीसीआई ने रिलायंस इंडस्ट्रीज और वॉल्ट डिज्नी दोनों को प्रतिस्पर्धा-रोधी आशंकाओं के चलते कारण बताओ नोटिस भेजा था। इसके जवाब में दोनों पक्षों ने अपनी इच्छा से प्रतिबद्धता जताई है कि वे अपने पास उपलब्ध सभी 3 क्रिकेट अधिकारों के लिए ओटीटी विज्ञापन स्लॉट बिक्री को एक साथ नहीं जोड़ेंगे। इस बीच, दोनों ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार और जियोसिनेमा अलग-अलग काम करना जारी रखेंगे।
7 चैनल को बेचा जाएगा
सीसीआई के ऑर्डर के मुताबिक, स्टार जलसा मूवीज, स्टार जलसा मूवीज एचडी, कलर्स मराठी और कलर्स मराठी एचडी सहित 7 चैनल को बेचा जाएगा। इनमें से 5 चैनल का संचालन वायकॉम 18 करती है जो रिलायंस इंडस्ट्रीज का हिस्सा है। वहीं स्टार इंडिया के चैनल हंगामा और सुपर हंगामा को भी बेचा जाएगा। इसके साथ ही सीसीआई ने इन चैनल की खरीद ज़ी एंटरटेनमेंट, कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट (सोनी पिक्चर्स) या दक्षिण-आधारित सन टीवी नेटवर्क की तरफ से नहीं किए जाने की भी शर्त लगाई है।
मर्जर के लिए मंजूरी
विनिवेश वाले टीवी चैनल की सेल्स की निगरानी के लिए सीसीआई एक स्वतंत्र एजेंसी नियुक्त करेगा। सीसीआई ने 28 अगस्त को कहा था कि उसने रिलायंस इंडस्ट्रीज और द वॉल्ट डिज्नी कंपनी की मीडिया परिसंपत्तियों के विलय को मंजूरी दे दी है। वर्ष 2024 की शुरुआत में इस विलय सौदे की घोषणा की गई थी। हालांकि, इस सौदे को प्रतिस्पर्धा आयोग की तरफ से जांच का सामना करना पड़ा। सौदे की मूल ट्रांसेक्शन संरचना में कुछ संशोधनों का प्रस्ताव देने के बाद यह मंजूरी दी गई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Cci statement on reliance and disney merger
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Varanasi: अधिवक्ताओं का ज्ञापन, विपक्षी नेताओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई और NIA जांच की मांग
Jul 24, 2026 | 07:33 PM‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़
Jul 24, 2026 | 07:28 PMMathura: अध्यापिका की शिकायत पर महंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार; परखम चौकी पर सैकड़ों ग्रामीणों ने किया हंगामा
Jul 24, 2026 | 07:17 PMबेटिकट रेल यात्रियों पर मध्य रेलवे का बड़ा एक्शन, पहली तिमाही में वसूला ₹101 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना
Jul 24, 2026 | 07:15 PMटीकमगढ़: अवैध खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार पर रेत माफिया का हमला, सरकारी गाड़ी में भी की तोड़फोड़
Jul 24, 2026 | 07:02 PMफ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
Jul 24, 2026 | 07:00 PMदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संसद चलो मार्च की NIA जांच से इनकार, कहा- यह अदालत का विषय नहीं
Jul 24, 2026 | 06:57 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














