मर्चेंट नेवी में निकली बंपर वैकेंसियां, आसान स्टेप्स में तुरंत करलें आवेदन
- Written By: अक्सा अंसारी
नवभारत डिजिटल डेस्क: बेहतरीन सरकारी नौकरी (Government Job) पाने का एक शानदार मौका निकल कर आया है। इंडियन मर्चेंट नेवी ने हाल ही में विभिन्न डिपार्टमेंट के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती (Indian Merchant Navy Recruitment 2024) के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां डेक रेटिंग, इंजन रेटिंग, सी मैन और कुक के पदों पर बंपर भर्तियां की जाने वाली है। अगर आप भी इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं तो ये खबर आप के लिए ही है।
इंडियन मर्चेंट नेवी द्वारा की गई आधिकारिक घोषणा के अनुसार, यह भर्ती अभियान डेक रेटिंग, इंजन रेटिंग, सी मैन और कुक के पदों पर भर्ती के लिए चलाया जा रहा है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है जो की 30 अप्रैल, 2024 तक जारी रहेगी। यहां आप भर्ती से संबंधित जानकारी जान सकते है।
योग्यता (Eligibility)
इंडियन मर्चेंट नेवी का भर्ती अभियान योग्य उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में शामिल होने के अवसर प्रदान करता है। मर्चेंट नेवी भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों की सामान्य एजुकेशन होने के साथ ही आयु निर्धारित आयु सीमा ठीक होनी चाहिए। यहां आवश्यकता न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। आयु की गणना 30 अप्रैल, 2024 के आधार पर की जाएगी। इसके अतिरिक्त, एससी और एसटी उम्मीदवार सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का प्रावधान है।
सम्बंधित ख़बरें
MPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: 949 पदों पर निकली भर्ती, 57,700 रुपये होगी शुरुआती सैलरी
Chaturmas 2026: कब शुरू हो रहा है चातुर्मास 2026? यहां जानिए सही तिथि और सभी मांगलिक कार्यों की मनाही की वजह
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!
Vijay संग Trisha Krishnan ने गुपचुप कर ली सगाई? अंगूठी और गले में पेंडेंट देखकर फैंस ने शुरू की अटकलें
मर्चेंट नेवी भर्ती 2024 के इन पदों पर उम्मीदवार https://sealanemaritime.in पर उपलब्ध ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल, 2024 है। यहां आपको आवेदन के लिए 100 रुपये का शुल्क देना होगा। भर्ती से जुडी अधिक जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट https://sealanemaritime.in पर जान सकते है।
