लोकसभा के बाद निर्मला सीतारमण ने अब राज्यसभा में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण, यहां देखें लाइव अपडेट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल पूर्ण बजट पेश करने वाली है। इससे पहले आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। संसद के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण कल 23 जुलाई दिन मंगलवार को 2024-25 का आम बजट पेश करने वाली हैं। 
Nirmala Sitharaman
निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली: देश में बजट को लेकर बातों के बीच आज यानी 22 जुलाई (सोमवार) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले लोकसभा और अब राज्यसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। इसके साथ ही कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पूर्ण बजट पेश करने वाली है,  जिसके संसद में बजट सत्र के शुरूआत के साथ ही केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच निशानेबाजी तेज हो गई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया है। निर्मला सीतारमण कल 23 जुलाई दिन मंगलवार को 2024-25 का आम बजट पेश करने वाली हैं।

बारिश की वजह से खेल शुरू होने में होगी देरी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पांचवें दिन का खेल बारिश के कारण देर से शुरू होगा। मैदान पर से कवर हटा लिए गए हैं। अभी मैदान में कुछ जगह पानी है, उसे सुखाया जा रहा है। ऐसी संभावना है कि मैच 10 बजे से शुरू होगा। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड को जीत के लिए 107 रनों की जरूरत है। वहीं भारतीय टीम को जीत हासिल करने के लिए 10 विकेट लेने होंगे।

पांचवें दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें किस समय है अधिक बारिश की संभावना

सुबह 9 बजे- 51 प्रतिशत

सुबह 10 बजे- 51 प्रतिशत

सुबह 11 बजे- 47 प्रतिशत

दोपहर 12 बजे- 45 प्रतिशत

दोपहर 1 बजे- 49 प्रतिशत

दोपहर 2 बजे- 51 प्रतिशत

दोपहर 3 बजे- 55 प्रतिशत

दोपहर 4 बजे- 39 प्रतिशत

शाम 5 बजे- 33 प्रतिशत

शाम 6 बजे- 39 प्रतिशत

जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण की वोटिंग खत्म, 65.58 प्रतिशत हुआ मतदान

जम्मू-कश्मीर में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। आखिरी चरण की वोटिंग में मतदान समाप्ति तक 65.58 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग समाप्त, 61 फीसदी हुई वोटिंग

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग समाप्त हो चुकी है। यहां वोटर्स ने चुनाव में अच्छी खासी दिलचस्पी दिखाई है। जिसके चलते मतदान की समाप्ति तक कुल 61 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

लोकसभा के बाद राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण

आज यानी 22 जुलाई (सोमवार) को बजट सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले लोकसभा और अब राज्यसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया।

लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने के बाद बोली सीतारमण

आज बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया है। जिस दौरान उन्होंने कहा कि देश में कारोबार शुरू करने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया गया है। साथ ही कई ऐसे नियम हटा दिए गए हैं जिनकी वजह से उद्योगपतियों को दिक्कतें आती थीं। एक केंद्रीय व्यवस्था बनाई गई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण

बजट सत्र में हो रहे घमासान के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया।

राहुल के बयान को धर्मेंद्र प्रधान ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

नीट पेपर लीक मामले में विपक्ष के जोरदार हंगामे को देखते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पलटवार किया। उन्होने कहा पिछले सात सालों में पेपर लीक का कोई सबूत नहीं है। यह मामला पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। चीफ जस्टिस इसकी सुनवाई कर रहे हैं। एनटीए के बाद 240 परीक्षाएं आयोजित की गई हैं। 5 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया और 4.5 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया।

बजट सत्र में NEET विवाद पर राहुल गांधी का तंज

सांसद राहुल गांधी ने बजट सत्र के दौरान नीट विवाद को लेकर केंद्र सरकार का घेराव किया। जहां राहुल गांधी ने कहा कि देश में लाखों छात्र हैं, जो इस बात से बेहद चिंतित हैं कि क्या हो रहा है और उन्हें यकीन है कि भारतीय परीक्षा प्रणाली एक धोखा है। लाखों लोग मानते हैं कि अगर आप अमीर हैं और आपके पास पैसा है, तो आप भारतीय परीक्षा प्रणाली खरीद सकते हैं।

निर्मला सीतारमण रचने वाली है इतिहास

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को लगातार सातवीं बार आम बजट पेश करके एक नया इतिहास रचने वाली हैं। वह लगातार 6 बजट पेश करने के मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। मोरारजी देसाई ने 1959 से 1964 तक वित्त मंत्री रहने के दौरान लगातार छह बजट पेश किया था। जिसमें 5 पूर्ण और 1 अंतरिम बजट शामिल था।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com