PF धारकों की हो सकती है बल्ले-बल्ले, ये है मोदी सरकार का नया प्लान
कर्मचारी भविष्य निधि से मिलने वाली न्यूनतम बैसिक सैलरी को इस बजट में बढ़ाया जा सकता है। इसकी तय सीमा जो की 15,000 रुपये रखी गई है, उसे बढ़ाकर 25,000 तक किया जा सकता है।
- Written By: अपूर्वा नायक
कर्मचारी भविष्य निधि ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : 23 जुलाई को पेश होने वाले बजट में कर्मचारी भविष्य निधि को लेकर एक बड़ा बदलाव किया जा सकता है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने इसके लिए पहले ही प्रस्ताव तैयार कर लिया है। केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि में योगदान के लिए बैसिक सैलरी में बढ़ोत्तरी करने पर विचार किया है। इसका ऐलान केंद्र सरकार इस आगामी बजट में कर सकती है।
कर्मचारी भविष्य निधि की न्यूनतम बेसिक सैलरी की सीमा को बढ़ाया जा सकता है। अभी इसकी सीमा केवल 15,000 रुपये है, अब सरकार उसे बढ़ाकर 25,000 रुपये तक करने की योजना पर काम कर रही है। इससे कर्मचारियों को फायदा हो सकता है।
10 साल बाद होगा संसोधन
श्रम और रोजगार मंत्रालय कर्मचारियों का सामाजिक सुरक्षा दायरा बढ़ाने के लिए 10 साल बाद कर्मचारी भविष्य निधि से जुड़े नियमों में संसोधन करने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले ये बैसिक सैलरी की सीमा 01 सितंबर 2014 को 6,500 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये की गई थी। हालांकि कर्मचारियों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम से मिलने वाले वेतन की रकम इससे ज्यादा है। साल 2017 से ही कर्मचारी राज्य बीमा निगम से मिलने वाले वेतन की सीमा 21,000 रुपये तय की गई थी। अब सरकार इस बात को लेकर फैसला ले सकती है कि कर्मचारी भविष्य निधि और कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अंतर्गत मिलने वाली वेतन सीमा को एक जैसा किया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Today: बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में 800 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार
Share Market Outlook: तेज गिरावट या जारी रहेगी हरियाली, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
Share Market Today: हरे निशान के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी, शुरुआती कारोबार में ऑटो सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार
Share Market में गिरावट के बाद लौटी रौनक, सेंसेक्स में 400 से अधिक अंकों की उछला, निफ्टी भी 23,800 के पार
पेंशन फंड में बढ़ेगा योगदान
अभी इस समय न्यूनतम बैसिक सैलरी की सीमा 15,000 रुपये है, जिसमें से कर्मचारी और एम्पॉलयर का प्रत्येक योगदान 1800 रुपये होता है। कर्मचारी पेंशन योजना में एम्पॉलयर को 1250 रुपये का योगदान करना होता है, साथ ही इसके बचे हुए 750 रुपये पीएफ अकाउंट में जाते है।
यदि बजट में न्यूनतम बेसिक सैलरी की सीमा को बढ़ाकर 25,000 रुपये किया जाता है, तो प्रत्येक एम्पॉलयर का योगदान 3,000 रुपये हो जाएगा। इससे ये होगा कि एम्पॉलयर के योगदान में से 2082.5 रुपये पेंशन फंड में जाएगे और बाकी के बचे हुए 917.5 रुपये पीएफ अकाउंट में जा सकते है। 23 जुलाई के पेश किए जाने वाले इस बजट में अगर ये प्रस्ताव पारित होता है, तो देश के सभी पीएफ कर्मचारियों के बीच में खुशी की लहर दौड़ सकती है।
