Budget 2026: यूपी-बिहार देखते रह गए, इन चुनावी राज्यों पर मेहरबान हुईं निर्मला सीतारमण; यहां बरसेगा ज्यादा फंड
Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट में प्रमुख शहरी और आर्थिक केंद्रों में सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने के प्रस्ताव दिया। वहीं, चुनावी राज्यों पर विशेष फोकस रहा।
- Written By: मनोज आर्या
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, (सोर्स-IANS)
Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आज रविवार, 1 फरवरी को बजट पेश किया। देश का बजट ऐसे समय आया है, जब देश के पांच राज्यों में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। ऐसे में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बजट में चुनावी राज्यों पर विशेष फोकस रखा है। बीजेपी असम में सत्ता की हैट्रिक लगाने और पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने की जी-तोड़ कोशिश कर रही है।
वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु में गठबंधन के सहारे कमल खिलाने की जुगत में है। ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार बजट के जरिए लोगों को लुभाकर अपना सियासी समीकरण साधने की कवायद करती हुई नजर आई।
केरल और तमिलनाडु को लेकर बड़ी घोषणा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत के लिए डेडिकेटेड रेयर अर्थ कॉरिडोर की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नवंबर 2025 में रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट के लिए एक योजना शुरू की गई थी। अब हम ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे खनिज समृद्ध राज्यों को डेडिकेटेड रेयर अर्थ कॉरिडोर स्थापित करने में मदद करने का प्रस्ताव देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Indian Share Market: हरे निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 406 अंक, निफ्टी 24,100 के पार, जानिए आज के टॉप गेनर्स
Gold-Silver Rate: सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल से खरीदने वालों को झटका! जानें अपने शहर के ताजा भाव
क्या 8वें वेतन आयोग में 283% बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी? कब से लागू होगा नया पे-स्केल, जानें सबकुछ
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए सोने और चांदी का ताजा भाव
EMS PLI स्कीम के लिए 40 हजार करोड़ का आवंटन
इसके अलावा EMS PLI स्कीम का आवंटन 20 हजार से बढ़ाकर 40 हजार करोड़ किया जाएगा। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन- उपकरण और सामग्री उत्पादन, सप्लाई चेन मजबूत करने के लिए आईएसएम 2.0 शुरू किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खादी और हस्तशिल्प टेक्सटाइल को मजबूत करने के लिए योजना का प्रस्ताव दिया।
बंगाल को हाई स्पीड ट्रेन से जोड़ने की कवायद
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट में प्रमुख शहरी और आर्थिक केंद्रों में सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने के प्रस्ताव दिया। इसके साथ ही पर्यावरण के अनुकूल यात्री परिवहन को बढ़ावा देने की बात कही गई है। मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी के बीच होगा।
केरल को वाइल्डलाइफ पर्यटन का तोहफा
आम बजट 2026 में पर्यटन सेक्टर को रोजगार सृजन, विदेशी मुद्रा कमाई और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के केंद्र में रखा गया है। सरकार ने इसके लिए संस्थान निर्माण, स्किलिंग, डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन और इको-टूरिज्म जैसी पहलें पेश की हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री ने National Institute of Hospitality की स्थापना- National Council for Hotel Management और Catering Technology को अपग्रेड कर नए प्रशिक्षण और मानक तय किए जाएंगे का ऐलान किया।
यह भी पढ़ें: Budget 2026: क्या है महात्मा गांधी ग्राम स्वराज, जिसका निर्मला सीतारमण ने किया जिक्र? किसानों को होगा फायदा
इन राज्यों में होना है विधानसभा चुनाव
बता दें कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। असम में बीजेपी की सरकार है, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं. पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार है और ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं। केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार है यानी भाकपा और माकपा के साथ अन्य लेफ्ट पार्टियों का गठबंधन है और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन हैं।
