Union Budget 2026: 2047 के रोडमैप पर आधारित होगा बजट, बोले बीजेपी सांसद नरेश बंसल
Budget 2026: आगामी केंद्रीय बजट को लेकर बीजेपी सांसद नरेश बंसल ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह बजट 2047 के विजन पर आधारित होगा, जिसमें हर वर्ग और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जाएगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
बीजेपी सांसद नरेश बंसल (सौ. सोशल मीडिया )
Naresh Bansal On Union Budget 2026: आगामी केंद्रीय बजट को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बीजेपी सांसद नरेश बंसल ने रविवार को पेश होने वाले बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट देश के दीर्घकालिक विकास और 2047 के रोडमैप को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
नरेश बंसल ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार बजट पेश करने वाली देश की पहली महिला वित्त मंत्री होंगी। यह अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और उनके नेतृत्व में अब तक पेश किए गए बजटों ने हर वर्ग को ध्यान में रखा है।
हर वर्ग को मिला महत्व
बीजेपी सांसद के अनुसार, निर्मला सीतारमण ने अपने पिछले सभी बजटों में गरीब, किसान, युवा, मध्यम वर्ग और उद्योग जगत—सभी को संतुलित रूप से प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश रही है कि आर्थिक नीतियां समावेशी हों और विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
सम्बंधित ख़बरें
बाजार में लौटी रौनक! टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ उछला, खरीदने से पहले देखें लिस्ट
Share Market Outlook: तेजी पर लगेगा ब्रेक…या दिखेगा बंपर उछाल, सोमवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल?
EPFO New Rules: अब जरूरत पड़ने पर PF से निकाल सकेंगे 100% तक रकम! बदल गई लिमिट, सरकार ने दी बड़ी राहत
Yoga Economy: योग इकोनॉमी का कारोबार 12 लाख करोड़ के पार, दुनिया भर में योग का बिजनेस बढ़ा
विजन 2047 पर आधारित होगा बजट
नरेश बंसल ने स्पष्ट किया कि यह बजट “विजन 2047” के तहत भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा। इसमें बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करने से जुड़े प्रावधान शामिल किए जाने की उम्मीद है।
महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस
उन्होंने यह भी कहा कि इस बजट में महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। महिलाओं के लिए शिक्षा, स्वरोजगार, स्वास्थ्य और आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देने वाली योजनाओं को और मजबूत किए जाने की संभावना है।
ये भी पढ़ें :- Budget 2026: निर्मला सीतारमण बदलेंगी बजट का पारंपरिक स्वरूप, पार्ट-B पर रहेगा सरकार का विशेष ध्यान
देश के भविष्य की नींव रखेगा बजट
बीजेपी सांसद नरेश बंसल ने भरोसा जताया कि यह बजट न केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि आने वाले दशकों के लिए भारत की आर्थिक दिशा और दशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
