Tiger Shroff Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं टाइगर श्रॉफ? फिल्मों के अलावा इन जगहों से होती है मोटी कमाई

Tiger Shroff Net Worth: बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों, ब्रांड्स और बिजनेस से आता है। जानें उनके 8 BHK अपार्टमेंट, लग्जरी कार और कुल नेटवर्थ।
tiger shorff net worth
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ(सोर्स- इंस्टाग्राम/@TIGERJACKIESHROFF)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • टाइगर श्रॉफ की कुल संपत्ति लगभग ₹200 से ₹250 करोड़ के आसपास है, जो उनकी फिल्मों और बिजनेस वेंचर्स से आती है।

  • वे फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, अपने फिटनेस ब्रांड 'Prowl' और 'MMA Matrix' जिम चेन से कमाई करते हैं।

  • टाइगर ने 'Subko Coffee' और 'Revenant Esports' जैसे कई नए स्टार्टअप्स में भी पैसे निवेश किए हैं।

Tiger Shroff Net Worth: बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद मुंबई में हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया जा रहा है। यह घटना रविवार की शाम मुंबई के जुहू इलाके में पुष्पा पार्क के पास हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ जब अपनी कार में एक ग्राउंड से बाहर जा रहे थे, तभी भीड़ के बीच से उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ 5 राउंड की फायरिंग हुई। इस घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच लोग उनकी कुल नेटवर्थ जानना चाहते हैं।

टाइगर श्रॉफ की कुल नेटवर्थ कितनी?

टाइगर श्रॉफ अपनी बेहतरीन फिटनेस, एक्शन फिल्मों और बिजनेस सेंस के लिए जाने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और वित्तीय आकलनों के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 200 करोड़ रुपये से 250 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है। वे केवल फिल्मों में एक्टिंग से ही नहीं, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट, अपने बिजनेस वेंचर्स और स्टार्टअप इन्वेस्टमेंट्स से भी तगड़ी कमाई करते हैं।

कहां-कहां से होती है टाइगर श्रॉफ कमाई?

फिल्मों से सबसे ज्यादा कमाई

टाइगर श्रॉफ की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा फिल्मों से आता है। वे एक फिल्म के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये से 15 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। बड़ी एक्शन फ्रेंचाइजी (जैसे 'बागी' सीरीज) या बड़े बजट की फिल्मों के लिए वे फीस के साथ-साथ प्रॉफिट शेयरिंग का हिस्सा भी लेते हैं।

ब्रांड एंडोर्समेंट भी बड़ा सोर्स

टाइगर श्रॉफ युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं और उनकी फिटनेस इमेज के कारण कई बड़े ब्रांड्स उनके साथ जुड़े हुए हैं। वे एक ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए सालाना 2 करोड़ रुपये से 3 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। वे Prowl, Garnier Men, Macho, Pepsi, ASICS, और Forca जैसे प्रमुख ब्रांड्स शामिल हैं।

बिजनेस और पर्सनल ब्रांड्स

टाइगर श्रॉफ ने खुद को केवल एक एक्टर तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि फिटनेस और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में भी अपने बिजनेस खड़े किए हैं। टाइगर का अपना एक्टिववियर और फिटनेस ब्रांड 'PROWL' है, जो कपड़े, जिम एक्सेसरीज और फिटनेस गियर बेचता है।

इसके अलावा टाइगर ने अपनी बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ मिलकर 'MMA Matrix' नाम से प्रीमियम फिटनेस और मार्शल आर्ट्स जिम चेन की शुरुआत की है। Matrix Fight Night (MFN) यह यह भारत की प्रमुख मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइट लीग में से एक है, जिसे उनकी फैमिली प्रमोट और मैनेज करती है।

tiger shorff net worth
BIG BREAKING: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई के जुहू में कई लोग घायल; सामने आई फायरिंग की वीडियो

स्टार्टअप्स और एंजेल इन्वेस्टमेंट

टाइगर श्रॉफ ने एक एक्टिव निवेशक के रूप में कई उभरते स्टार्टअप्स में पैसे लगाए हैं। प्रीमियम कॉफी और बेकरी ब्रांड सुबको कॉफी में उनका निवेश है। Revenant Esports नाम के भारत की तेजी से बढ़ती एस्पोर्ट्स कंपनी में एंजेल इन्वेस्टर हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहन (EV) इंफ्रास्ट्रक्चर और एडटेक स्टार्टअप्स में शुरुआती चरण का निवेश।

मुंबई में 8 BHK सी-फेसिंग अपार्टमेंट

टाइगर अपनी फैमिली के साथ मंबई के बांद्रा इलाके में स्थित एक लग्जरी 8 BHK सी-फेसिंग अपार्टमेंट में रहते हैं। इसकी अनुमानित कीमत 35 करोड़ रुपये से 40 करोड़ रुपये के बीच है। इसमें इन-हाउस जिम, डांस स्टूडियो और रॉक क्लाइंबिंग वॉल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। इसके अलावा मुंबई और पुणे में उनके पास कई कमर्शियल रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज भी हैं, जिनसे उन्हें किराया मिलता है।

tiger shorff net worth
लॉरेंस गैंग ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी, कहा- पहले फोन करके समझाया था

टाइगर श्रॉफ का लग्जरी कार क्लेक्शन

टाइगर श्रॉफ के पास कई लग्जरी और विंटेज गाड़ियों का कलेक्शन है। उनके पास बीएमडब्ल्यू एम-5 (BMW M5) है, जिसकी कीमत लगभग ₹2.2 करोड़ है। इसके रेंज रोवर वोग्यू है, जिसकी कीमत लगभग ₹2.4 करोड़) और एस एस जगुआर 100 विंटेज है जिसकी कीमत लगभग ₹4.5 करोड़) है।

Navbharat Live
navbharatlive.com