ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद रिकॉर्ड रफ्तार से उछला Bitcoin, 100000 डॉलर के स्तर को किया पार
बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने पॉल एटकिंस को प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग यानी एसईसी के अगले अध्यक्ष के तौर पर चुना है, जिसके कारण क्रिप्टोकरेंसी के प्रति उनका नरम रुख देखा जा सकता है।
- Written By: अपूर्वा नायक
बिटकॉइन (सौजन्य : सोशल मीडिया)
न्यूयॉर्क : दुनिया की सबसे फेमस क्रिप्टोकरेंसी में आज अचानक से जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इस बढ़त के बाद बिटकॉइन ने 100000 अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने के स्तर को पार कर लिया है। जैसा की पहले से अनुमान लगाया जा रहा था कि डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर चुने जाने पर बिटकॉइन में अहम बदलाव देखने को मिल सकते है। परिणामस्वरुप डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद से बिटकॉइन अपने हाईएस्ट लेवल पर पहुंचा है।
बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने पॉल एटकिंस को प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग यानी एसईसी के अगले अध्यक्ष के तौर पर चुना है, जिसके कारण क्रिप्टोकरेंसी के प्रति उनका नरम रुख देखा जा सकता है। यही कारण है कि बिटकॉइन में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।
ट्रंप की जीत से नई ऊंचाइयां छू रहा है बाजार
डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ही ये कहा था कि वह जॉर्ज डब्ल्यू बुश के राष्ट्रपति काल के दौरान एसईसी के आयुक्त रहने वाले एटकिंस को इस बार के एसईसी के अगले अध्यक्ष के रुप में चुन सकते हैं। 5 नवंबर को ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद से ही बिटकॉइन लगातार नई ऊंचाइयां छूता हुआ नजर आ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
‘आंख के बदले आंख’! ट्रंप के ‘एक के बदले एक’ वाले अल्टीमेटम पर ईरान की खुली चुनौती
US-Saudi Nuclear Deal: अमेरिका और सऊदी के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता, अब खाड़ी देश में लगेगा न्यूक्लियर प्लांट
नवभारत संपादकीय: ट्रंप की नीति पर सवाल, क्या अमेरिका-ईरान में फिर होगा संघर्ष विराम ?
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
क्रिप्टोकरेंसी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि
आज के कारोबार में बिटकॉइन ने 100000 अमेरिकी डॉलर के उच्चतम स्तर को पार कर लिया है, जो कि क्रिप्टोकरेंसी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। एक रेटिंग एजेंसी के हवाले से ये जानकारी मिली है कि 12 नवंबर को भी बिटकॉइन ने 90000 अमेरिकी डॉलर के स्तर को छूआ था। इस साल, अमेरिका में बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स से 31 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा की नेट इनफ्लो हासिल की है। इसके साथ ही अप्रैल के महीने में भी बिटकॉइन के चौथे हॉल्विंग से इसके सप्लाई में कमी आयी है।
बिटकॉइन के मजबूत उपयोग
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने और बिटकॉइन के बढ़ते उपयोग के असर के कारण आज ये संभव हुआ है। जानकारी के अनुसार, बिटकॉइन को नेशनल स्टोर के रुप में अपनाने की अटकलें और माइक्रोस्ट्रेटजी के माइकल सैलर के नेतृत्व में कॉर्पोरेट लेवल पर बिटकॉइन के मजबूत उपयोग के कारण इसकी कीमत में तेजी आयी है।
