-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Bihar Receives Record Investment Proposals Worth Rs 1 8 Lakh Crore
बिहार के विकास को मिलेगी तेज रफ्तार, राज्य को मिला 1.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव
- Written By: अपूर्वा नायक
'बिहार बिजनेस कनेक्ट' 2024 इंवेस्टमेंट समिट के आखिर में प्राप्त निवेश प्रस्तावों का ऐलान करते हुए उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि 1.8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के इंवेस्टमेंट के लिए कई एमओयू पर साइन किए ग

बिहार बिजनेस कनेक्ट (सौजन्य : सोशल मीडिया)
पटना : बिहार के इंडस्ट्रियल विकास के लिए एक बेहद ही शानदार अवसर है। बिहार इंवेस्टमेंट समिट के दूसरे सीजन सन पेट्रोकेमिकल्स और अदाणी ग्रुप समेट विभिन्न इंडस्ट्रियल घरानों से रिकॉर्ड 1.8 लाख करोड़ रुपये के इंवेस्टमेंट प्रस्ताव मिले हैं। बिहार में पिछले साल आयोजित इस समिट के पहले सीजन के मुकाबले में ये 3 गुना ज्यादा राशि है।
‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ 2024 इंवेस्टमेंट समिट के आखिर में प्राप्त निवेश प्रस्तावों का ऐलान करते हुए उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि 1.8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के इंवेस्टमेंट के लिए कई समझौता ज्ञापनों यानी एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। मिश्रा ने कहा है कि राज्य सरकार आने वाले समय में बिहार को देश में निवेश के लिए एक प्रमुख डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं उन सभी का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया। राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है और मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार में देश का प्रमुख ग्रोथ इंजन बनने की क्षमता है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
नो एंट्री का बोर्ड हटा! नीतीश कुमार के घर पहुंचे आरसीपी सिंह; जदयू में वापसी की अटकलें तेज
Khan Sir: खान सर की गिरफ्तारी पर रोक बरकरार, 30 जून को होगी मामले की अगली सुनवाई
भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही सीएम सम्राट चौधरी ने कर दिया ये ऐलान
Bharat Tiwari Encounter केस में पुलिस कॉन्सटेबल सस्पेंड, खुद को बताया था भरत तिवारी का भाई
मजबूती से आगे बढ़ रहे
उन्होंने कहा है कि हमने इस मौके पर राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में 1.80 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए कई समझौता ज्ञापन पर साइन किए हैं। यह बिहार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मिश्रा ने कहा है कि हमारे मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के नेतृत्व में हम ‘विकसित बिहार’ के दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कह चुके हैं कि बिहार आगे बढ़ रहा है, हम मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री बीमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस दो दिवसीय सम्मेलन के समापन समारोह में शिरकत करनी थी लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण वह इसमें शामिल नहीं हो पाएं। सम्मेलन के दौरान बिहार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री जी सर्दी-जुकाम के कारण यहां नहीं आ सके इसलिए मैं उनका मैसेज आपके बीच रख रहा हूं।
जय हिंद, जय बिहार
यादव द्वारा पढ़े गए मुख्यमंत्री के संदेश में कहा गया है कि मैं ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ 2024 में आए सभी निवेशकों को स्वागत करता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार में इंडस्ट्रियल सेक्टर में विकास के लिए जो माहौल तैयार हुआ है, उसका पूरा फायदा यहां के लोगों को मिलेगा। भविष्य में आपकी सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार हमेशा तत्पर रहेगी, आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद जय हिंद, जय बिहार।
निवेश की घोषणा
सन पेट्रोकेमिकल्स, पंप हाइड्रो तथा सोलर प्लांट सहित रिन्यूऐबल एनर्जी में 36,700 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट करेगी। अदाणी समूह अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की स्थापना में 20,000 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट करने की योजना बना रहा है। इसके अलावा, समूह ने सीमेंट क्षमता के विस्तार के साथ-साथ गोदाम तथा लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में भी निवेश की घोषणा की है।
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ 2024 में एनएचपीसी ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के लिए 5,500 करोड़ रुपये, एसएलएमजी बेवरेजेज ने फूड प्रोसेसिंग सेक्टर के लिए 3,000 करोड़ रुपये, श्री सीमेंट्स ने सामान्य विनिर्माण श्रेणी में 800 करोड़ रुपये और हल्दीराम स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए 300 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bihar receives record investment proposals worth rs 1 8 lakh crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
Jun 28, 2026 | 11:32 AM‘मुझे कमरे में बंद कर दिया गया’, फीस मांगना पड़ा भारी! मिर्जापुर फिल्म के इस एक्टर ने किया खुलासा
Jun 28, 2026 | 11:31 AMकवच-14.0 अभियान का असर, राजधानी में 16 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे का खुलासा
Jun 28, 2026 | 11:30 AMअयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने एक साथ आठों आरोपियों के घर पर मारा छापा
Jun 28, 2026 | 11:26 AMFood For Skin: बढ़ती उम्र और फाइन लाइन्स को रोकना चाहते हैं, तो डाइट में शामिल करें ये 5 देसी सुपरफूड्स
Jun 28, 2026 | 11:23 AMपुणे मनपा के सर्वर रूम से प्रॉपर्टी टैक्स डेटा वाली हार्ड डिस्क गायब, डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल
Jun 28, 2026 | 11:09 AMRohit Shetty को फिर मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ की कथित रंगदारी मांगने का आरोप
Jun 28, 2026 | 11:07 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














