Amazon के कर्मचारियों को एक बार फिर तगड़ा झटका, 18,000 लोगों को कंपनी दिखाएगी बाहर का रास्ता
- Written By: दामिनी सिंह
File Photo
नई दिल्ली : दुनिया की बड़ी दिग्गज रिटेल कंपनी अमेजन (Amazon) एक बड़े पैमाने पर भी अपने कपंनी में छटनी (Amazon Layoffs) प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी ने एक पत्र के जरिए इस बात की घोषणा की है।अमेजन कर्मचारियों के लिए ये बहुत बड़ा झटका है क्योंकि इस बार अमेजन अपने कर्मचारियों की छटनी और भी बड़े पैमाने पर करने जा रहा है।
जारी किया नोट
आपको बता दें कि कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंडी जेसी (Andy Jassy) ने कर्मचारियों के छटनी को लेकर खुद इस बारे में जानकारी दी है। इतना ही नहीं एंडी जेसी की तरफ से एक नोट भी जारी किया गया है। जिसके जरिए यह बताया गया है कि कंपनी 18,000 कर्मचारियों की छटनी करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
पहले Oracle में बड़ी छंटनी, अब इन 3 दिग्गज कंपनियों के कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा; क्या है पूरी डिटेल
भारत के टेक सेक्टर में बढ़ती छंटनी: ओवरहायरिंग का असर या AI का दबाव?
Amazon Layoffs: अगले हफ्ते हजारों नौकरियों पर गिरेगी गाज! अमेजन में फिर शुरू होगा छंटनी का दौर, क्या है वजह?
Amazon Layoff: अमेजन के कर्मचारियों पर लटकी तलवार, बड़ी छंटनी की तैयारी में कंपनी, 14,000 लोग होंगे बेरोजगार
पहले भी हुई थी छटनी
गौरतलब है कि इससे पहले अमेजन ने अपने 10,000 कर्मचारियों को बाहर करने का घोषणा किया था। जिसके बाद छटनी प्रक्रिया भी की गई थी। ग्लोबल मंदी के चलते दुनियाभर में कंपनियां कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही हैं।
ऐसे होगी छटनी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिग्गज रिटेल कंपनी अमेजन में नौकरी में कटौती अमेजन की डिवाइस यूनिट पर केंद्रित होगी, जिसमें वॉयस-असिस्टेंट एलेक्सा और इसके रिटेल और मानव संसाधन डिवीजन शामिल हैं।
