Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bharti Airtel And Apple Partnership : एयरटेल और एप्पल की पार्टनरशिप करेगी कमाल, एप्पल टीवी+ और एप्पल म्यूजिक देगी एक्सक्लूसिव ऑफर

एप्पल टीवी+ और एप्पल म्यूजिक के जुड़ने से, अमेज़न प्राइम, नेटफ्लिक्स, ज़ी5, और जियो हॉटस्टार जैसी प्रमुख स्ट्रीमिंग सेवाओं के साथ, एयरटेल वाई-फाई ग्राहकों को अब मनोरंजन के असीमित विकल्प मिलेंगे।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Feb 24, 2025 | 05:25 PM

Airtel के खास प्लान जो देगें यूजर्स को फायदा। (सौ. X)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : भारती एयरटेल और एप्पल ने एक स्ट्रैटिजिकल पार्टनरशिप का ऐलान किया है। जिसके अंतर्गत, एयरटेल अपने ग्राहकों को एप्पल टीवी+ और एप्पल म्यूजिक की सर्विस दी जाने वाली हैं। 999 रुपये से शुरू होने वाले सभी होम वाई-फाई प्लान्स के ग्राहकों को एप्पल टीवी+ के बेहतरीन कॉन्टेन्ट का एक्सेस मिलेगा, जिसे वे चलते-फिरते भी मल्टीपल डिवाइसेस पर स्ट्रीम कर सकेंगे।

इसके अलावा, 999 रुपये या उससे ज्यादा के पोस्टपेड प्लान वाले ग्राहकों को एप्पल टीवी+ की सुविधा दी जाएगी और वे 6 महीने तक फ्री एप्पल म्यूजिक का आनंद दे सकेंगे, जिसमें इंडियन और इंटरनेशनल म्य़ूजिक का वाइड कलेक्शन उपलब्ध होगा।

ये सभी कंटेट होंगे उपलब्ध

इस रणनीतिक साझेदारी के तहत एयरटेल ग्राहक अब विशेष रूप से एप्पल टीवी+ के प्रीमियम और आकर्षक ड्रामा, कॉमेडी सीरीज़, फीचर फिल्में, डॉक्यूमेंट्रीज़, बच्चों और परिवार के लिए मनोरंजक कॉन्टेन्ट का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही, एप्पल म्यूजिक की अंग्रेजी, हिंदी और अन्य भाषाओं में मौजूद अद्वितीय म्यूजिक लाइब्रेरी, एक शानदार ऑडियो अनुभव प्रदान करेगी।

सम्बंधित ख़बरें

AI Impact Summit 2026 में जेप्टो का जलवा: मेहमानों के लिए वेन्यू के अंदर ही बनाया डार्क स्टोर

भारत के जेन-जी का सोने पर भरोसा बढ़ा: म्यूचुअल फंड और क्रिप्टो से ज्यादा सुरक्षित मान रहे युवा

Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी लाल निशान पर, IT शेयरों में दिखी तेजी

AI से नौकरियां खत्म होंगी या मिलेंगी? CEA अनंत नागेश्वरन की चेतावनी, बोले- वक्त रहते संभल जाओ; वरना…

एप्पल के प्रीमियम कॉन्टेन्ट का अनुभव

सिद्धार्थ शर्मा चीफ़ मार्केटिंग ऑफिसर और सीईओ कनेक्टेड होम्स, भारती एयरटेल ने कहा है कि हम एप्पल के साथ इस बड़े बदलाव की शुरुआत करने वाली साझेदारी की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं, जिससे हमारे ग्राहकों को उनकी शानदार वीडियो और म्यूजिक सेवाओं का एक्सक्लूसिव एक्सेस मिलेगा। यह साझेदारी हमारे लाखों होम वाई-फाई और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए एक असाधारण मौका है, जिससे उन्हें एप्पल के प्रीमियम कॉन्टेन्ट का अनुभव मिलेगा। हमें विश्वास है कि यह सहयोग कॉन्टेन्ट की दुनिया को नए अंदाज में सबके सामने लाएगा और ग्राहकों के लिए मनोरंजन अनुभवों का एक नया मानक स्थापित करेगा।

रणनीतिक लक्ष्य

शालिनी पोद्दार, निदेशक कॉन्टेन्ट और सेवाएं, एप्पल इंडिया ने कहा है कि हम एयरटेल के साथ पार्टनरशिप करके उत्साहित हैं, जिससे हमारा बेहतरीन क्वालिटी वाला संगीत, प्रीमियम टीवी सीरीज़ और फ़िल्में लाखों कंज्यूमर्स तक पहुंचेंगी। यह पार्टनरशिप हमारे रणनीतिक लक्ष्य के अनुसार बिल्कुल सटीक है, जो अवॉर्ड विजेता कॉन्टेन्ट, कहानियों और मनोरंजन को सभी के लिए आसानी से उपलब्ध कराना है।

मुफ्त एप्पल म्यूजिक

इस पार्टनरशिप के माध्यम से, ग्राहक एप्पल टीवी+ के सभी ओरिजिनल सीरीज़ और फ़िल्मों का विज्ञापन के बग़ैर आनंद उठा सकते हैं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड जीती हुई हिट सीरीज़ जैसे “टेड लैसो,” “सेवेरेंस,” “द मॉर्निंग शो,” “स्लो हॉर्सेस,” “साइलो,” “श्रिंकिंग” और “डिस्क्लेमर”, आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, वे “वॉल्फ्स” और “द गॉर्ज” जैसी नवीनतम फ़िल्में भी देख सकेंगे। साथ ही, 6 महीने तक मुफ्त एप्पल म्यूजिक का लाभ मिलेगा, जिसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय संगीत का विशाल संग्रह, क्यूरेटेड प्लेलिस्ट, आर्टिस्ट इंटरव्यू, एप्पल म्यूजिक रेडियो, एप्पल म्यूजिक सिंग, टाइम-सिंक्ड लिरिक्स, लॉसलेस ऑडियो और इमर्शिसिव स्पेयटील ऑडियो जैसी रोमांचिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

एप्पल टीवी+ और एप्पल म्यूजिक के जुड़ने से, अमेज़न प्राइम, नेटफ्लिक्स, ज़ी5, और जियो हॉटस्टार जैसी प्रमुख स्ट्रीमिंग सेवाओं के साथ, एयरटेल वाई-फाई ग्राहकों को अब मनोरंजन के असीमित विकल्प मिलेंगे। यह एयरटेल की डिजिटल लाइफस्टाइल सेवाओं में एक नया मील का पत्थर स्थापित करेगा और ग्राहकों को एक समग्र और समृद्ध मनोरंजन अनुभव प्रदान करेगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Bharti airtel and apple partnership

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 24, 2025 | 05:25 PM

Topics:  

  • Apple Comapny
  • Bharti Airtel
  • Business News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.