-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Bengaluru Hotels Warn Swiggy To Stop Business With Platform Due To Payment Issues
15 अगस्त से स्विगी बंद! होटल एसोसिएशन ने दी बायकॉट की चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला
- Written By: मनोज आर्या
Swiggy Boycott: एसोसिएशन का आरोप है कि अकाउंटिंग सिस्टम में गड़बड़ियों और कई कटौती की वजह से कई होटल मालिकों को बिल किए गए ऑर्डर वैल्यू का 50 प्रतिशत से भी कम मिल रहा है।

कॉन्सेप्ट फोटो, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Swiggy Bengaluru Boycott: देश की टेक सिटी बेंगलुरु में ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन (BHA) ने चेतावनी दी है कि पेमेंट ट्रांसपेरेंसी, बिना इजाजत कटौतियों और विज्ञापन से जुड़े चार्ज की चिंताओं को दूर नहीं किया जाता है तो उनके साथ कारोबार बंद कर देंगे। एसोसिएशन ने कहा कि उससे जुड़े होटल और बेंगलुरु की दूसरी हॉस्पिटैलिटी संस्थाएं 15 अगस्त से स्विगी से ऑर्डर लेना और डिलीवरी पूरी तरह बंद कर देगी। एसोसिएशन ने कहा कि उसने प्रस्तावित कार्रवाई करने से पहले कंपनी को बातचीत के जरिए मुद्दों को सुलझाने का आखिरी मौका दिया है।
बुधवार को जारी एक प्रेस रिलीज बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन ने कहा कि सभी जुड़े हुए एसोसिएशन ने एकमत से तय किया है कि अगर पेमेंट से जुड़ी शिकायतों में सुधार नहीं किया जाता तो वे स्वतंत्रता दिवस से स्विगी के साथ कारोबार करना बंद कर देंगे। एसोसिएशन ने कहा कि ऐसा न होने पर बेंगलुरु में हमारे सभी एसोसिएशन ने एकमत होकर 15 अगस्त से स्विगी के साथ सभी बिजनेस सस्पेंड करने का फैसला किया है।
एसोसिएशन ने स्विगी के सामने रखी शर्तें
एसोसिएशन का आरोप है कि स्विगी कॉस्ट पर क्लिक (CPC), CPA या प्रमोटेड एडवर्टाइजमेंट लॉन्च करने से पहले होटल मालिकों से लिखित या डिजिटल मंजूरी लिए बिना एडवर्टाइजमेंट और प्रमोशनल चार्ज काट रहा था। इसने बिना किसी बाद के चार्ज के एडवर्टाइजमेंट के लिए वन-क्लिक ऑप्ट-आउट ऑप्शन की भी मांग की। BHA ने पेमेंट स्टेटमेंट में और ज्यादा पार्दर्शिता की मांग करते हुए कहा कि कमीशन, GST, CPC एडवर्टाइजमेंट चार्ज, ऑफर और दूसरे प्रमोशनल डिडक्शन अलग से बताए जाने चाहिए। इसने सरकार को भेजने के लिए कस्टमर से इकट्ठा किए गए GST अमाउंट पर सर्विस चार्ज लगाने पर भी एतराज जताया।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: आज देश में सोने-चांदी के भाव में रिकॉर्ड तेजी, जानिए प्रमुख शहर में सोने-चांदी का ताजा
क्या FSSAI के एक्शन पर फिरा पानी? डाबर के पक्ष में आया दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए पूरा मामला
Forex Reserve: डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया? भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में ऐतिहासिक तेजी, देखें आंकड़े
SBI Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा ₹21,121 करोड़ के पार, नतीजों के बाद शेयर में 3% की जोरदार तेजी
एसोसिएशन के मुताबिक, अकाउंटिंग सिस्टम में गड़बड़ियों और कई कटौती की वजह से कई होटल मालिकों को बिल किए गए ऑर्डर वैल्यू का 50 प्रतिशत से भी कम मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक हालत पर असर पड़ रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के बातचीत में एसोसिएशन के ऑनरेरी प्रेसिडेंट पी सी राव ने कहा कि मुख्य चिंता प्लेटफार्म का पेआउट मैकेनिज्म है। उन्होंने कहा कि मुख्य समस्या यह है कि पेमेंट और पेआउट सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है। बहुत ज्यादा कटौती की जा रही है।
सर्विस चार्ज के अलावा और कई चार्ज
राव ने साफ किया कि एसोसिएशन स्विगी की सर्विस फीस के खिलाफ नहीं है, लेकिन बिना मंजूरी के लगाए गए अतिरिक्त कटौती पर आपत्ति है। उन्होंने कहा कि हमें सर्विस चार्ज पर कोई आपत्ति नहीं है। जो भी सर्विस चार्ज है, वे ले सकते हैं। लेकिन इसके अलावा, वे हमारी मंजूरी के बिना एक्स्ट्रा सर्विस चार्ज, पेआउट चार्ज, विज्ञापन चार्ज, मैप-अप चार्ज और कई दूसरे चार्ज की कटौती की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ रेस्टोरेंट को कंपनी के साथ बार-बार मुद्दा उठाने के बावजूद 1 लाख रुपये के पेआउट के बदले सिर्फ40,000-50,000 रुपये मिल रहे थे।
यह भी पढ़ें: Explainer: क्या है 5 फैमिली यूनिट्स फॉर्मूला? जिससे 283% बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी! 8वें वेतन आयोग पर अपडेट
स्विगी के पास 15 अगस्त तक का समय
पीसी राव ने साफ शब्दों में कहा कि अगर अगले 15 दिनों स्विगी इन समस्याओं में सुधार कर लेता है तो हम उनके साथ काम करना जारी रखेंगे। नहीं तो, हमारे पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है; हम बाहर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने अभी तक सर्विस बंद नहीं की हैं और आखिरी फैसला लेने से पहले 15 अगस्त तक इंतजार करेगी। अगर स्विगी की सर्विस बंद की जाती हैं, तो एसोसिएशन कस्टमर्स को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए दूसरे इंतजाम करेगी। स्विगी ने आरोपों या प्रस्तावित बॉयकॉट पर तुरंत कोई जवाब नहीं दिया।
Bengaluru hotels warn swiggy to stop business with platform due to payment issues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फर्टिलिटी का भविष्य फ्रीजर में; आगरा में विशेषज्ञों ने बताया एग, स्पर्म और एम्ब्रियो प्रिजर्वेशन का महत्व
Aug 08, 2026 | 07:25 PMJPSC-JSSC Protest: आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- आपकी आवाज जायज, गाया आरंभ है प्रचंड
Aug 08, 2026 | 07:22 PMडेंगू की चपेट में आईं स्वरा भास्कर, अस्पताल से शेयर की फोटो, बोलीं- सब कुछ कितनी तेजी से हो गया
Aug 08, 2026 | 07:15 PMकालीसराड़ के घने जंगल में तबाही का मंजर, तेज आंधी-तूफान से 2 हजार से अधिक पुराने पेड़ जमींदोज
Aug 08, 2026 | 07:12 PMस्टेडियम में बम और हाथ में राइफल! मेसी-रोनाल्डो पर आतंकी हमले की साजिश? खुफिया रिपोर्ट लीक होने से मचा हड़कंप
Aug 08, 2026 | 07:04 PM10 साल से नहीं कटवाए बाल, उत्तराखंड की रेनू धरियाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जानें कितनी है बालों की लंबाई
Aug 08, 2026 | 07:04 PMलाल किले से गूंजेगी Gen Z की आवाज़? पीएम मोदी से अभिजीत दीपके की मांग- 15 अगस्त पर युवाओं के भविष्य पर हो बात
Aug 08, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














