Bank Holiday: दिसंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, नहीं होगा कोई काम; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट
December Bank Holiday List: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, आपको यहां दिसंबर के महीने में हॉलिडे लिस्ट की पूरी जानकारी दी जा रही है। इन तारीखों पर बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगें।
- Written By: मनोज आर्या
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Bank Holidays In December 2025: दिसंबर का महीना अब बस शुरू ही होने वाला है, जिसमें बैंक ग्राहकों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस महीने पूरे 17 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक रिलेटेड किसी काम को निपटने की सोच रहे, तो आपको पहले से प्लानिंग की जरूरत है।
चूंकि, बैंक हॉलिडे कई बार रीजनल और लोकल त्योहारों से जुड़े होने की वजह से हर राज्य में अलग-अलग होते हैं इसलिए जरूरी नहीं कि पूरे 17 दिन देश भर में एक साथ बैंक रहे। लेकिन यह जानना जरूरी है कि आपके यहां ब्रांच किस दिन बंद रहेंगे।
दिसंबर में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, आपको यहां दिसंबर के महीने में हॉलिडे लिस्ट की पूरी जानकारी दी जा रही है। इन तारीखों पर बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगें और किसी भी तरह का लेनदेन का कोई काम नहीं होगा। हालांकि, अब बैंक बंद होने के बाद भी ऑनलॉइन बैंकिंग या एटीएम मशीन के जरिए कैश की निकासी कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गौतम अडानी की लंबी छलांग, मुकेश अंबानी के हाथ से फिसल सकता है एशिया के सबसे अमीर शख्स का ताज; देखें ताजा आंकड़े
DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 5% बढ़ा महंगाई भत्ता; एरियर के साथ आएगी मोटी सैलरी
Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों की पढ़ाई और शादी में पैसे की टेंशन नहीं! सिर्फ ₹250 से शुरू करें ये स्कीम
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ₹69,000 होगी मिनिमम सैलरी! NC-JCM ने रखा प्रस्ताव
देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
- 1 दिसंबर (सोमवार)- ईटानगर और कोहिमा में उद्घाटन दिवस/स्वदेशी आस्था दिवस पर बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 3 दिसंबर (बुधवार)- सेंट फ्रांसिस जेवियर के चलते गोवा में बैंक बंद रहेंगे, जो 16वीं सदी के स्पेनिश जेसुइट मिशनरी के सम्मान में मनाया जाता है।
- 7 दिसंबर बैंक में रविवार की छुट्टी रहेगी।
- 12 दिसंबर (शुक्रवार)- पा तोगन नेंगमिनजा संगमा की पुण्यतिथि के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
- 13 दिसंबर दूसरे शनिवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 14 दिसंबर को देश भर में रविवार की छुट्टी रहेगी।
- 18 दिसंबर (गुरुवार)- यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के कारण इस दिन भी शिलांग में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 19 दिसंबर (शुक्रवार)- इस दिन गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है, इस वजह से पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
- 20 दिसंबर (शनिवार) और 22 दिसंबर (सोमवार)- सिक्किम में नए साल का जश्न मनाया जाएगा, जिसमें लोसूंग या नामसूंग का त्योहार भी शामिल है. इस वजह से सिक्किम में बैंक तीन दिन लगातार बंद रहेंगे।
- 21 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी।
- 24 दिसंबर (बुधवार)- क्रिसमस ईव के चलते इस तारीख को आइजोल, कोहिमा और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे, जबकि देश के बाकी हिस्सों में कामकाज सामान्य रूप से चलता रहेगा।
- 25 दिसंबर (गुरुवार)- क्रिसमस के मौके पर देश भर के बैंक बंद रहेंगे।
- 26 दिसंबर (शुक्रवार)- आइजोल, कोहिमा और शिलांग में क्रिसमस सेलिब्रेशन की वजह से बैंक बंद रहेंगे.
- 27 दिसंबर (शनिवार)- कोहिमा में क्रिसमस की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, यह महीने का चौथा शनिवार होगा इसलिए देश के बाकी हिस्सों में भी बैंक बंद रहेंगे।
- 28 दिसंबर को पूरे देश के बैंकों में रविवार की छुट्टी रहेगी।
- 30 दिसंबर (मंगलवार)- शिलांग में यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि की वजह से बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 31 दिसंबर (बुधवार)- आइजोल और इंफाल में न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें: HDFC बैंक पर RBI का सख्त एक्शन, 91 लाख रुपये का लगाया जुर्माना; जानिए क्या है पूरा मामला
छुट्टियों की लिस्ट देख घबराने की जरूरत नहीं
छुट्टियों की लंबी लिस्ट देखकर घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि आप इस दौरान UPI पेमेंट, मोबाइल ऐप और दूसरी डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, अगर आपको चेक या लॉकर जैसी चीजों के ब्रांच विजिट करना है, तो पहले से प्लान बनाने में ही समझदारी है।
