अब टेंशन फ्री होगा रिटायरमेंट, अटल पेंशन योजना में हो सकता है ये बड़ा बदलाव
सूत्रों के अनुसार, सरकार अटल पेंशन योजना के अंतर्गत मिलने वाली पेंशन को बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है। न्यूनतम गारंटी राशि को बढ़ाकर 10000 रुपये तक करने का प्रस्ताव भी अपने आखिरी चरण में है।
- Written By: अपूर्वा नायक
नागरिक पेंशन योजना (सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश करेगी। इस बजट का पूरी देश की जनता को बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार के बजट में अटल पेंशन योजना को लेकर सरकार कोई बड़ी घोषणा कर सकती है। सोशल सिक्योरिटी को बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली न्यूनतम पेंशन की राशि को बढ़ाकर दोगुना कर सकती है। इस समय अटल पेंशन योजना के अंतर्गत आपको न्यूनतम मासिक पेंशन 1000 से 5000 रुपये तक मिलती है। हालांकि, आप कितना योगदान देते है, इसी फेक्टर पर आपकी पेंशन की अमाउंट तय होती है।
सूत्रों के अनुसार, सरकार अटल पेंशन योजना के अंतर्गत मिलने वाली पेंशन को बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है। न्यूनतम गारंटी राशि को बढ़ाकर 10000 रुपये तक करने का प्रस्ताव भी अपने आखिरी चरण में है और इस बार के बजट में इसका ऐलान हो सकता है।
आपको जानकारी दें कि अटल पेंशन योजना यानी एपीवाई केंद्र सरकार की ऐसी पेंशन स्कीम है, जिसका लक्ष्य गरीब और असंगठित सेक्टर में काम करने वाले लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक मदद देना है। साल 2015-16 में पेंशन फंड रेग्यूलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से शुरू की गई इस स्कीम में पैसा जमा कराने वालों को 1,000 से 5,000 रुपये मासिक पेंशन मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
रोजाना सिर्फ 7 रुपये लगाओ, बुढ़ापे में ₹60,000 सालाना पाओ! जानिए Atal Pension Yojana का पूरा कैलकुलेशन
सरकार Atal Pension Yojana की राशि को बढ़ाकर 10000 रुपये तक करने पर कर रही विचार
APY का जलवा: अटल पेंशन योजना से जुड़े 9 करोड़ लोग, गारंटीड पेंशन ने जीता भरोसा
केंद्र सरकार की इस जबरदस्त स्कीम में जमा करें सिर्फ 376 रुपये, हर महीने पाए 5,000 रुपये की पेंशन
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
इस स्कीम की सबसे खास बात
अटल पेंशन योजना की सबसे खास बात ये है कि इसमें अगर लाभार्थी की मौत हो जाती है, तो नॉमिनी को पूरा पैसा मिल जाता है। अटल पेंशन योजना अकाउंट खोलने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच में होनी चाहिए। अगर आप भी इस स्कीम के लिए अप्लाई करना चाहते है, तो आपके पास अपना बैंक अकाउंट होना काफी जरूरी है। इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपका जिस भी बैंक में सेविंग अकाउंट है, वहां पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा या फिर वेबसाइट से इसे डाउनलोड करना होगा। इसके बाद फॉर्म में जानकारी भरकर पेंशन का ऑप्शन चुनना होता है। फिर आधार कार्ड और बाकी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ फॉर्म को जमा करना होता है।
