-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Anil Ambani Birthday Special The Rise Fall And Rise Of His Life
Anil Ambani Birthday: अनिल अंबानी के जन्मदिन पर जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ बेहद खास बातें
- Written By: प्रिया सिंह
Anil Ambani Birthday: 4 जून आज अनिल अंबानी के जन्मदिन के खास मौके पर जानें उनके जीवन के उतार-चढ़ाव। रिलायंस ग्रुप के मशहूर बिजनेसमैन की जिन्दगी से जुड़ी कुछ अनसुनी कहानी और कुछ किस्से।

अनिल अंबानी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Reliance Group Chairman Anil Ambani Birthday: आज 4 जून को रिलायंस ग्रुप के मशहूर बिजनेसमैन अनिल अंबानी का जन्मदिन मनाया जाता है। देश के सबसे नामी और लोकप्रिय उद्योगपतियों में उनका नाम बहुत ही प्रमुखता से लिया जाता है। हालांकि वह इस वक्त कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं लेकिन उनकी पहचान आज भी कायम है। साल 2008 में उनकी कुल संपत्ति 42 अरब डॉलर थी और वह दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे।
उनके पिता धीरूभाई अंबानी और बड़े भाई मुकेश अंबानी की तरह ही वह भी काफी मशहूर हैं। आज हम आपको उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर उनके जीवन से जुड़े अनसुने पहलू बताएंगे। उनके जीवन में कई बड़े उतार-चढ़ाव आए और साल 2020 में उन्हें ब्रिटेन की एक अदालत में खुद को दिवालिया घोषित करना पड़ा। अनिल अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस ग्रुप को भारी कर्ज, कानूनी लड़ाई और सार्वजनिक जांच का सामना करना पड़ा। इन तमाम मुश्किलों के बावजूद इस दिग्गज कारोबारी ने कभी भी हार नहीं मानी।
कारोबारी सफर की शुरुआत
साल 2005 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के बंटवारे के बाद अनिल को टेलीकॉम, फाइनेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर जैसे अहम सेक्टर मिले थे। शुरुआती सफलताओं ने उन्हें बिजनेस इंडिया और टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा “बिजनेसमैन ऑफ द ईयर” का पुरस्कार भी दिलाया। रिलायंस पावर के 2008 के आईपीओ ने 11,563 करोड़ रुपये जुटाए, लेकिन धीरे-धीरे उनका साम्राज्य डगमगाने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: लौटेगी तेजी या फिर गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
सैफ अली खान को रिप्लेस कर मिली पहली लीड फिल्म, ‘मोहब्बतें’ से रातोंरात बने स्टार; जानिए जुगल हंसराज की कहानी
कामयाबी के लिए अपने काम से प्यार करना और हमेशा समय पर काम करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। ऐसा सुना जाता है कि अनिल अंबानी सुबह ठीक 9:30 पर ऑफिस पहुंचते हैं और रात 9:30 पर घर निकलते हैं। इस तरह वह रोजाना पूरे 12 घंटे सिर्फ अपने काम पर ध्यान देते हैं और एक वर्कोहोलिक इंसान हैं।
टीना मुनीम से फिल्मी लव स्टोरी
साल 1986 में अनिल की मुलाकात उस दौर की मशहूर और टॉप एक्ट्रेस टीना मुनीम से पहली बार हुई थी। पहली नजर में ही अनिल को टीना पसंद आ गई थीं लेकिन शुरुआत में परिवार इस शादी के खिलाफ था। बड़े भाई मुकेश अंबानी की मदद से परिवार माना और साल 1991 में एक फुटबॉल स्टेडियम में उनकी शानदार शादी हुई। उनके दो बेटे बेटों जय अनमोल और जय अंशुल हैं।
अनिल अंबानी कारोबार में उनकी शानदार वापसी में उनके दोनों बेटों जय अनमोल और जय अंशुल का बहुत बड़ा योगदान रहा। अपनी पिछली गलतियों से सीखते हुए अनिल ने वापसी का पक्का संकल्प लिया जो उनके दृढ़ विश्वास को दर्शाता है। वह अब अपनी कंपनियों के लिए पूरी तरह से एक सुरक्षित और कर्ज-मुक्त रणनीति पर गंभीरता से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
भारी कर्ज के कारण एक बार फिर अनिल अंबानी को चुनौतियों का सामना करना पड़ा, रिलायंस कम्युनिकेशंस और रिलायंस कैपिटल ने 2019 और 2021 में दिवालियापन के लिए आवेदन किया। साल 2020 तक अनिल की कुल संपत्ति शून्य हो गई और उन्हें कई गंभीर कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। साल 2019 में एरिक्सन के साथ कर्ज विवाद में उनके बड़े भाई मुकेश अंबानी ने उन्हें जेल जाने से बचाया।
यह भी पढ़ें: Navabharat Nishanebaaz: अपने नाम की बड़ी कीमत, कोई तो समझे इसकी अहमियत
राजनीति में रखा बड़ा कदम
व्यापार के साथ-साथ अनिल अंबानी ने देश की राजनीति में भी अपना बहुत ही अहम और बड़ा कदम रखा था। साल 2004-2006 के बीच उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य सभा से एक स्वतंत्र उम्मीदवार की हैसियत से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव को जीतकर वह मेंबर ऑफ पार्लियामेंट भी बने।
अनिल अंबानी पर ED का शिकंजा
हाल ही में अनिल अंबानी एक बार फिर सुर्ख़ियों में आये। अनिल अंबानी ग्रुप पर हजारों करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितताओं और घोटालों का आरोप लगाया गया है। उनके ऑफिस सहित 7 जगहों पर ED ने रेड की। जिसके बाद उनके खिलाफ ED की कार्यवाही अभी जारी है।
Anil ambani birthday special the rise fall and rise of his life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














